बिलासपुर की चार कोचिंग कक्षाओं को नगर निगम ने किया सील, कोरोना काल में ले रहे थे ऑफलाइन क्लास

बिलासपुर के चार कोचिंग कक्षाओं पर निगम प्रशासन की कार्रवाई, दिल्ली अकादमी कोचिंग सेंटर किया सील, क्लास में मिले थे 326 छात्र,

Updated: Apr 10, 2021, 09:16 AM IST

Photo courtesy: ZEE
Photo courtesy: ZEE

बिलासपुर। शहर के गांधी चौक स्थित एक निजी IAS  कोचिंग क्लास में 326 स्टूडेंट्स के मिलने पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर निगम प्रशासन ने कोचिंग क्लासों को सील कर दिया है। प्रदेश भर में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद भी नियमों को धता बताते हुए यहां कोचिंग क्लास का संचालन किया जा रहा था। इस कोचिंग का संचालन दिल्ली IAS कोचिंग द्वारा ऑफलाइन होता है। इस कोचिंग क्लास के खुलने की जानकारी मिलते ही नजर निगम ने वहा पर छापा मारा। जहां पर एक रूम में 150 से 200 स्टूडेंस बैठे मिले। वहीं बाकी छात्र दूसरे कमरे में पढ़ते मिले। इस कोचिंग क्लास संचालक पर कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस और निगम प्रशासन ने दिल्ली अकादमी कोचिंग सेंटर समेत तीन कोचिंग क्लासेस पर कार्रवाई की है। प्रशासन ने एचवी कोचिंग क्लास, नामदेव क्लासेस और रवि गुप्ता क्लासेस को भी सील कर दिया है। नगर निगम और पुलिस ने सभी 326 छात्र-छात्राओं के समझाइश देकर घर भेज दिया। और कोचिंग की बिल्डिंग सील करने की कार्रवाई की।  

और पढ़ें: छत्तीसगढ़ में चौथे कांग्रेस नेता का निधन, गरियाबंद के ब्लाक अध्यक्ष राजू ठाकुर की सांस में तकलीफ से निधन, कोविड रिपोर्ट का इंतज़ार

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं क्लास की परीक्षा टाल दी गई है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग कक्षाएं बंद की गई हैं। लेकिन फिर भी कई कोचिंग कक्षाओं में क्लासेस का संचालक किया जा रहा था। छात्रों को क्लास में बुलाकर ऑफलाइन पढ़ाया जा रहा था।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने कई अन्य जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया और बालौदाबाजार के बाद अब कोरबा में भी लॉकडाउन कर दिया गया है। कोरबा में 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 10 दिन तक पूर्ण बंदी रहेगी। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना के 11447 नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई है।