CG के स्वास्थ्य मंत्री TS Singh Deo की बहन का भोपाल में निधन

सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं। वह मेरे लिए सच्चे अर्थों में एक प्रेरणा और संबल थी।

Publish: Jun 30, 2020, 03:49 AM IST

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और भोपाल के समाजसेवी अरुणेश्वर शरण सिंहदेव की बड़ी बहन राजकुमारी मोहिनी सिंह राणा का सोमवार सुबह निधन हो गया है। सोमवार सुबह भोपाल स्थित उनके निवास पर उन्होंने आखिरी साँसे ली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने भावुक ट्वीट कर अपनी बड़ी बहन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

दरअसल, मोहिनी काफी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। कुछ दिन पहले ही तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें घर वापस लाया गया था जहां सोमवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया। 

नेपाल के राजा से हुआ था विवाह

राजकुमारी मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राजा के साथ हुआ था। वर्ष 1975 में मोहिनी नेपाल के राजा शमशेर सिंह राणा से वैवाहिक बंधन में बंधी थी। उनके निधन के बाद उनका परिवार शोकाकुल है। उनके भाई टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं। वह मेरे लिए सच्चे अर्थों में एक प्रेरणा और संबल थी। जीवन के लिए उनका उत्साह संक्रामक था और उनकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी।'