10 नवंबर को होगी राजकुमार राव की शादी, गर्ल फ्रेंड पत्रलेखा के साथ लेंगे सात फेरे

राजकुमार राव और पत्रलेखा निजी समारोह में करेंगे शादी, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया न्यौता, तीन दिन चलेगा शादी की जश्न

Updated: Oct 30, 2021, 01:20 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

शादी में जरूर आने फेम एक्टर राजकुमार राव शादी करने जा रहे हैं, वे अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से साथ शादी के बंधन में बंधेगें। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 10 से 12 नवंबर के बीच शादी की रस्में पूरी होंगी। एक्टर की शादी की तैयारियां जोरों पर है। इस सीक्रेट वेडिंग का इन्विटेशन कपल के करीबियों रिश्तेदारों को दे दिया गया है। इस हाईप्रोफाइल शादी में रिश्तेदार औऱ करीबी दोस्त शामिल होंगे। राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि राजकुमार प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने की तैयारी में हैं। राजकुमार और पत्रलेखा 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2014 में आई फिल्म सिटी लाइट में काम किया था। कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है कुछ दिनों पहले इनके लिवइन में रहने की खबरें भी आई थी। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वहीं एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने नहीं कतराते। दोनों एक दूसरे के बर्थ डे, वैलेंटाइन डे पर खास फोटोज और मैसेज लिखते देखे गए हैं। राजकुमार भी अपनी लेडीलव को लेकर अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patralekhaa (@patralekhaa)

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन को लेकर वे इनदिनों बिजी चल रहे हैं। वहीं जनवरी 2022 में राजकुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो रिलीज होगी।    

और पढ़ें: दिसंबर में सात फेरे लेंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ़, शादी का जोड़ा बना रहे सब्यसाची

और पढ़ें: जोधपुर पहुंचे आलिया और रणबीर, सोशल मीडिया पर बोले फैंस जल्द बजेगी शहनाई

इनदिनों बालीवुड में एक के बाद एक एक्टर्स की शादी की खबरें आ रही हैं, इनमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट, विक्की कौशल कैटरीना कैफ शामिल हैं। अब फैंस राजकुमार राव की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।