फ़ैन फॉलोविंग में रजनीकांत से आगे निकले अल्लू अर्जुन, ट्विटर पर 65 लाख फॉलोवर्स वाले पहले साउथ स्टार

सोशल मीडिया पर चला अल्लू अर्जुन का जादू, ट्विटर पर रजनीकांत से निकले आगे, 2015 से अब तक एक्टर ने किसी को नहीं किया फॉलो

Updated: Feb 03, 2022, 11:48 AM IST

Photo Courtesy: indulge express
Photo Courtesy: indulge express

साउथ फिल्मों के स्टार अल्लू अर्जुन रातों-रात युवा दिलों की धड़कन बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुपर स्टार रजनीकांत को पछाड़ दिया है। ट्विटर पर अल्लू के फॉलोअर्स रजनीकांत से ज्यादा हो गए हैं।  ट्विटर पर उनके 65 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं मजेदार बात तो यह है कि वे अब तक किसी को फॉलो नहीं करते हैं। पुष्पा कोरोना काल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पुष्पा फेम एक्टर ने 2015 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। अल्लू अर्जुन की फिल्मों की ही तरह ट्विटर पर भी उनका जलवा बरकरार है। साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत के 61 लाख फॉलोवर्स हैं, वहीं चिरंजीवी के ट्विटर पर 12 लाख फॉलोवर्स हैं। अब अल्लू अर्जुन साउथ के स्टार्स में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार बन गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर अल्लू के 16.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  

साउथ की भाषाओं में हिट होने के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज को कई भाषाओं में डब किया गया है। इसे हर भाषा में लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने चारों ओर धूम मचा रखी है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का कलेक्शन 350 करोड़ का आकंडा पार कर चुका है। फिल्म की अपार सफलता से इसके एक्टर, प्रोड्यूसर की खुशी सातवें आसमान पर है। वहीं एक्टर की लगातार बढ़ती लोकप्रियता उनकी खुशी को कई गुना बढ़ा रही है।  सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट एक्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

और पढ़ें: ट्विंकल के शो में करीना ने खोला राज़, तैमूर के साथ दो हीरो वाली फिल्म का प्लान

दर्शकों को पुष्पा फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म की खुमारी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। लोग इनके स्टेप्स काफी पसंद कर रहे हैं।