नवरात्र के रंग में रंगा बॉलीवुड, बिगबी, शिल्पा, माधुरी ने फैंस को किया विश
नव दुर्गा पर शिल्पा ने शेयर की अपने मंदिर की झलक, बिग बी ने श्लोक लिखकर दी बधाई, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन, विपाशा बासू, काजोल, जूही चावला, अनुपम खेर, अनूप जलोटा ने भी किया विश

सोशल मीडिया दुनिया को जोड़े रखने का एक बेहतरीन माध्यम है। यही वजह है कि ये फिल्मी हस्तियां हर मौके पर फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। नवरात्र पर सोशल मीडिया पर एक-एक करके सभी सेलीब्रिटीज फैंस को बधाई दे रहे हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर माता रानी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सबके कल्याण की कामना की है।
T 4051 - या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 6, 2021
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
"नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं" pic.twitter.com/2rExCfvdJC
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की जेल से रिहाई के बाद पहला त्योहार मना रही हैं।शिल्पा ने अपने घर के मंदिर की फोटो शेयर की है। जिसमें मंदिर को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया है।शिल्पा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वहां होने वाली पूजा की झलक दिखाई दे रही है। शिल्पा खुद को माता की भक्त कहती हैं। तभी तो पति की रिहाई के लिए दुआ मांगने माता वैष्णों के दरबार पहुंची थी।शिल्पा इनदिनों सुपर डांसर में बतौर जज नजर आती रही हैं, जल्द ही उनका नया शो इंडियाज गॉड टैलेंट शुरू हो रहा है, वे इसके प्रोमो में नजर आ रही है।
विपाशा बासू ने दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए सुभो महालय की शुभकामनाएं दीं। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है सुभो महालय ब्यूटीफुल पीपल, उन्होंने फैंस के लिए सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि की कामना की है।
वहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, सोनू निगम, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, अनुपम खेर, ईशा देओल, अनूप जलोटा, रवि किशन ने फैंस को विश किया है।
मनोज तिवारी, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत, राहुल वैद्य, मौनी रॉय, सारा अली, राधिका आप्टे, यामी गौतम ने भी फैंस को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर फैंस को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।