फ्रीडम फाइटर उषा मेहता की बायोपिक की तैयारी जोरों पर, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर लीड रोल की दौड़ में

मंगल पांडे फेम केतन मेहता अपनी चाची और जानी मानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उषा मेहता की बायोपिक की तैयारी में लगे हैं, स्टार कास्ट जल्द ही फाइनल होने वाली है, दिसंबर में शूटिंग शूरू होगी

Updated: Sep 07, 2021, 08:17 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

सरदार,  मंगल पांडे: द राइजिंग और मांझी: द माउंटेन मैन जैसी एक के बढ़कर एक बेहतरीन बायोपिक बनाने वाले केतन मेहता इनदिनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उषा मेहता पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। केतन इनदिनों स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।

फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरु हो चुका है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो सकती है। मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि शूटर दादी की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक सांड की आंख में साथ काम कर चुकी तापसी पन्नी और भूमि पेडनेकर इस रोल के लिए सही बैठेंगी। लेकिन अब इन दोनों में से किसी एक का नाम फाइनल करना केतन मेहता के लिए भी कठिन होता जा रहा है। उषा के किरदार के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर टॉप च्वाइस बनी हुई हैं। 

सांड की आंख समेत उनकी कई फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब देखना होगा कि दोनों में से किसकी झोली में फिल्म गिरती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

फिल्मकार केतन मेहता की चाची उषा मेहता स्वंत्रता संग्राम सेनानी थीं। उन्होंने कांग्रेस रेडियो की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उषा ने ही अंडर ग्राउंड रेडियो स्टेशन के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण विद्रोह के संदेश को बढ़ाया था। भारत सरकार ने 1998 में उषा मेहता को पद्म विभूषण से नवाजा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi (@bhumipednekar)

तापसी पन्नू हाल ही में लूप लपेटा और हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं। वहीं भूमी पेडनेकर अक्षय कुमार कि फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग में बिजी हैं।