ऋतिक रोशन से पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर में दर्ज कराया बयान, अब आ सकती है कंगना की बारी

ऋतिक रोशन से मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में दो घंटे तक पूछताछ, कंगना से जुड़े ईमेल केस में दिए सवालों के जवाब, कंगना को भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना

Updated: Feb 27, 2021, 01:07 PM IST

Photo Courtesy: zoom
Photo Courtesy: zoom

मुंबई। कंगना ईमेल केस में मुंबई पुलिस ने आज ऋतिक रोशन से दो घंटे तक पूछताछ की। ऋतिक मुंबई क्राइम ब्रांच ऑफिस से बाहर निकलते वक्त मीडिया से बचते नजर आए। उन्होंने किसी के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक बार फिर कंगना रनौत को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

ऋतिक से बयान लेने के बाद पुलिस कंगना से इस केस से जुड़े अहम सवाल पूछ सकती है। इस बारे में ऑफीशियल स्टेटमेंट का इंतजार है। 

 

कंगना रनौत से जुड़े ईमेल केस में अपना बयान दर्ज करवाने बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक रोशन मुंबई कमिश्नर के दफ्तर में सुबह करीब 11 बजे ही पहुंच गए थे। उन्होंने फर्जी ईमेल मामले में मुंबई पुलिस के सवालों के जवाब बेबाकी से दिए हैं।

और पढ़ें: ऋतिक रोशन मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर में मौजूद, कंगना से जुड़े ईमेल केस में दर्ज होना है बयान

 

मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने उन्हें समन जारी कर शनिवार को पेश होने के लिए कहा था। बयान दर्ज करवानए आए ऋतिक रोशन ब्लैक टी शर्ट, जींस, मास्क और टोपी पहने हुए थे।

और पढ़ें: मुंबई पुलिस का ऋतिक को समन, कंगना से जुड़े ईमेल विवाद में 27 फरवरी को दर्ज होंगे बयान

ऋतिक रोशन ने 2016 में कंगना के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने कंगना पर ढेरों ईमेल भेज कर परेशान करने का आरोप लगाया था। जवाब में कंगना ने कथित तौर पर ऋतिक की तरफ से भी ईमेल भेजे जाने की बात कही। जबकि ऋतिक ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत को उन्होंने ईमेल नहीं भेजे, बल्कि वे किसी फर्जी ई-मेल आईडी से उनके नाम पर भेजे गए थे। इस सिलसिले में ऋतिक के लैपटॉप की जांच भी हुई थी, जिसमें ऋतिक के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था।