अमेरिका में नेशनल एग्रीकल्चर बीक का मनाया गया,

अमेरिका में एग्रीकल्चर ऑफ़ द वीक मनाया गया, फल फूल सब्जी की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर हुई।

Updated: Mar 28, 2021, 10:26 AM IST

photo courtesy: TWITTER
photo courtesy: TWITTER

दिल्ली। अमेरिका में 21 से 27 मार्च तक नेशनल एग्रीकल्चर वीक यानी राष्ट्रीय कृषि सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय किसानों ने अपने फॉर्म हाउस में लगे फल, सब्जी, फूल और हरियाली की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 98 प्रतिशत अमेरिकी अपने फॉर्म हाउस में फल, सब्जी उगाते हैं। जिनमें से 11 प्रतिशत अमेरिकी किसान सेना से सेवानिवृत्त होते हैं। अमेरिकी नागरिक खेती को रीढ़ की हड्डी मानते हैं। वे कहते हैं अर्थव्यवस्था में खेती की अहम भूमिका होती है, यह अमेरिकी किसानों की कड़ी मेहनत से संभव हुआ है। 

कोरोना महामारी के समय अमेरिकी लोगों ने अपने घरों पर फल- फूल सब्जियां उगायी हैं। आपदा के समय में लोगों ने खेती को बढ़ावा देने के लिए तरह- तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर फूलों की अच्छी खेती की। कृषि सप्ताह ऐसे सभी लोगों के लिे अपने काम पर गर्व करने और उसका प्रदर्शन करने का एक अच्छा मौका रहा।

खेती किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। भारत में भी लगभग 70 फीसदी जनता खेती और निर्भर है। कोरोना महामारी के बीच भारत की अर्थव्यवस्था खेती से प्राप्त आय की वज़ह से ही बहुत हद तक संभली रही। और डूबती अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।