रोजाना ओट्स खाने से सेहत को मिलगें कई फायदे, मगर जरूर जान लें इसके फायदे और नुकसान

ओट्स कैल्शि‍यम, पोटेशि‍यम, मैग्नीशि‍यम तथा विटामिन-बी से भरपूर होता है। यह नर्वस सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Updated: Oct 04, 2023, 04:20 PM IST

ओट्स आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थ है, जो पेट को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद है। ओट्स कैल्शि‍यम, पोटेशि‍यम, मैग्नीशि‍यम तथा विटामिन-बी से भरपूर होता है। यह नर्वस सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह जौ का दलिया होता है, जो आजकल बाजार में अलग-अलग तरह से कई फ्लेवर्स में आसानी से मिल जाता है।। यह स्वादिष्ट ही नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना आप अगर 30 से 40 ग्राम ओट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विशेष प्रकार का फाइबर ‘बीटा ग्लूकैन’ शरीर को खूब फायदा पहुंचाता है। ओट्स का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। इससे विभिन्न प्रकार के ताजे कटे फलों, दूध और सब्जियों के साथ मिलाकर एक पौष्टिक भोजन बनाया जा सकता है, जिसे सुबह, दोपहर या रात किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग ओट्स का सेवन सुबह के नाश्ते में करना पसंद करते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद भी साबित होता है। 

और पढ़े: चिया सीड्स आपके स्वस्थ को बना देंगे और भी बेहतर, इसके फायदे जान आप रहे जाएंगे हैरान

इसके फायदे 

हाई ब्लड प्रेशर में कारगार 
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए सुबह सुबह ओट्स का सेवन नाश्ते के तौर पर बहुत फायदेमंद है। अगर नियमित रूप से ओट्स का खाएं  तो व्यक्तियों में बीपी की समस्या नहीं पाई जाती। इनमें पाया जाने वाला फाइबर उच्च रक्तचाप की समस्या कम करने में मदद करता  हैं। 


डायबिटीज में गुणकारी
डायबिटीज से ग्रस्त रोगियों के लिए भी ओट्स का सेवन गुणकारी रहता है। चिकित्सकों के अनुसार लेमन ओट्स खाने से शुगर का स्तर कम होता है। नाश्ते में ओट्स खाने से जल्दी-जल्दी भूख लगने की समस्या भी नहीं होती और पेट साफ रहता है। जिससे किसी भी रोग के होने की संभावना नहीं रहती। 


हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद
रोजाना ओट्स का सेवन करने वालों को दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा नहीं होती। ओट्स में पाया जाने वाला ‘बीटा ग्लूकैन’ फाइबर से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही रहता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट एवनेथ्रामाइड्स एलडीए कोलेस्ट्रॉल से फ्री रेडिकल्स की सुरक्षा करता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका कम होती है।


कब्ज से छुटकारा
ओट्स खाने से कब्ज के रोगियों को फायदा मिलता है। इसमें पाए जाने वाले अनसॉल्युबल फाइबर से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन शक्ति बढ़ती है। ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखता है। 


दमकती त्वचा
ओट्स का सेवन शरीर के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. इसे प्रयोग करने से त्वचा पर ग्लो बरकरार रहता है।  ओट्स से त्वचा में नमी आती है। जिनकी त्वचा में रुखापन ज्यादा हो या खुजली व जलन की समस्या हो तो ओट्स बहुत उपयोगी है। एक चम्मच ओट्स को कच्चे दूध में भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को मुंह व हाथ-पैरों पर लगाएं. इससे त्वचा में ग्लो आएगा। 


वजन कम करने में सहायक
अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो ओट्स को सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें लो कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी होती है, जिससे यह वजन कम करने में असरदार रहता है। पका हुआ ओट्स शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करता है।

और पढ़े: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है राजमा, खून की कमी से लेकर हड्डियां और दांतो को बनाता है मजबूत


तनाव को कम करें
ओट्स में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसे खाने से मस्तिष्क शांत रहता है। ओट्स का सेवन करने वालों को नींद भी अच्छी आती है। आप इसमें ब्लूबेरी डालकर भी खा सकते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो तनाव से लड़ने में मदद करता है। 

ओट्स के नुकसान 

1.ओट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

2.अगर ओट्स सही तरह से पका न हो, तो इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।

3.ओट्स का सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी भी होती है। क्योंकि ओट्स में एवेनिन नामक प्रोटीन होता है, जो कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या का कारण हो सकता है।

4.ओट्स को कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है और इसे अधिक खाने से आपका वजन बढ़ सकता है


अच्छे स्वस्थ के लिए इस तरह करें सेवन 

विशेषज्ञों के मुताबिक, आपको ओट्स को रात भर भिगोकर रखना चाहिए। क्योंकि इससे उसका पाचन ठीक से होगा। आपको ओट्स को धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। एक कप दलिया एक स्वस्थ भोजन है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, एक कप दलिया में 154 कैलोरी, 27 ग्राम कार्ब्स और 4 ग्राम फाइबर शामिल होता है।