माधुरी दीक्षित ने दिए टिप्स घर पर कैसे बिताएं लॉकडाउन में वक्त
सोशल मीडिया पर माधुरी ने शेयर किया वीडियो, बताया लॉकडाउन में कैसे बिता रहीं हैं वक्त, डांसिंग, कुकिंग, रीडिंग, गार्डनिंग के एक्सपीरियंस किए शेयर

कोरोना काल है, लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बाहर जाने और बिना काम के घूमने में पाबंदी जो लगी है। कुछ लोगों के लिए घर पर वक्त काटना बेहद कठिन काम है, लेकिन अगर व्यवस्थित दिनचर्या हो तो इस वक्त का भी सही तरह से उपयोग किया जा सकता है, जिससे दिन बोरिंग नहीं होंगे और आप को बाहर की याद भी नहीं आएगी।
घर में वक्त बिताने के कुछ बेहद आसान और मजेदार टिप्स बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पर दिए है। माधुरी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बहुत सी एक्टिविटीज करती दिखाई दे रही हैं।
माधुरी ने बताया है कि कैसे वे अपने पति डाक्टर श्रीराम नेने के साथ मिलकर कुकिंग में एक्सपेरिमेंट करती हैं।
वहीं वे फैमिली के साथ अपनी पसंदीदा फिल्में देखना पंसद करती हैं। इससे मन भी लगा रहता है औऱ बोरियत भी नहीं होती। फिल्में आपके इंटरटेंमेंट का बेहतरीन साधन हैं। वहीं माधुरी फिट रहने के लिए अपने गार्डन में योगा और एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही साइकलिंग करना भी उन्हें बेहद पसंद है।
माधुरी का मानना है कि जिम ना सही घर पर भी कुछ बेसिक चीजों के साथ वेट ट्रेनिंग और फंक्शनल एक्टिविटीज कर सके हैं। जिसमें रस्सी कूदना और स्टिक से एक्सरसाइज शामिल हैं।
वहीं किताबों के शौख के बारे में माधुरी का कहना है कि ये खाली वक्त किताबों से दोस्ती करने के लिए सबसे अच्छा है। साल भर में उन्होंने कई बुक्स पढ़ी हैं। वहीं हर रोज वे अपना सबसे फेवरेट काम याने डांस का रियाज करना नहीं भूलती हैं। रियाज चाहे तबले का थाप पर हो या फिर ऑनलाइन वे बिना किसी गैप के डांस प्रेक्टिस करती हैं। उनका कहना है कि डांस उनका पहला प्यार है।
धक-धक गर्ल माधुरी को पौधों से भी बड़ा लगाव है वे अपने गार्डन की देखभाल के लिए भी वक्त निकाल ही लेती हैं। वहीं पेट्स के साथ खेलने को वे बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर मानती हैं।