Cyclone Live: महाराष्ट्र में निसर्ग का तांडव, मुंबई एयरपोर्ट बंद
मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के तटों से मुंबई की तरफ बढ़ा तूफान

महाराष्ट्र में चक्रवातीय तूफान निसर्ग का तांडव जारी है। अलीबाग तट से टकराने के बाद यह तूफान मुंबई का रुख कर चुका है और जल्द ही मुंबई के तटों से टकराने वाला है। इस तूफान का रौद्र रूप को देखते हुए मुंबई के छत्रपति शिवजी महाराज अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शाम सात बजे तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी फ्लाइट टेकऑफ या लैंड नहीं करेगी। इस चक्रवात के कारण रायगढ़ के कई इलाकों में मोबाइल सेवाएं बाधित हो गयी है।
इस दौरान हवाईअड्डे पर एक विमान के फिसलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से मुंबई पहुँची फेड एक्स विमान 5033 फिसल गया जिसे बाद में रनवे से खींच कर ले जाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
And here is #CycloneNisarga
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) June 3, 2020
Just Before the Landfall ... !!! pic.twitter.com/MYuQu5HjYb
अरब सागर में उठा चक्रिय चक्रवात महाराष्ट्र में जमकर कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से आ रही इस तूफान की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं। राज्यभर में फिलहाल जमकर बारिश व तेज हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से भी ज्यादा तेज है। मुंबई में चक्रवात से कम नुकसान हो इसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी है। राज्य में फिलहाल एनडीआरफ की 21 टीमें तैनात हैं वहीं कोस्ट गार्ड के जवानों को भी तटीय इलाकों पर लगाया गया है। मुंबई स्थित एयरपोर्ट को भी शाम सात बजे तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
Maharashtra: A team of National Disaster Response Force (NDRF) at work in Alibaug, Raigad district. #CycloneNisarga
— ANI (@ANI) June 3, 2020
(source: NDRF) pic.twitter.com/5KIHcrQfDT
इस तूफान के आने से पहले मुंबई में नरीमन पॉइंट, नवी मुंबई समेत कई अन्य जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। वहीं रायगढ़ की डीएम निधि चौधरी ने बताया है कि जिले के कई इलाकों में मोबाइल सेवा प्रभावित हुई है। मुंबई शहर के तटों के नजदीक रहने वाले तकरीबन 40 हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो करीब 129 वर्ष बाद मुंबई में इतना बड़ा तूफान आया है। मध्य रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मुंबई से चलने वाले 5 विशेष ट्रेनों का समय बदला गया है वहीं शहर से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का मार्ग भी बदला जाएगा।
#WATCH Maharashtra: Strong winds and high tides hit Ratnagiri area. #CycloneNisarga pic.twitter.com/Cg85bxwMdL
— ANI (@ANI) June 3, 2020
निसर्ग तूफान का कहर महाराष्ट्र के 21, गुजरात के 16, दमन समेत देशभर के अन्य तटीय इलाकों में जारी है। इस दौरान तूफान में एक जहाज के भी फंसने की सूचना मिली है जो अब रत्नागिरी के भाटीमिर्या तट पर सुरक्षित पहुंच गया है। एनडीआरफ के अधिकारियों ने बताया है कि तूफान से प्रभावित इलाकों के लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं मुंबई का समुद्र तट तूफान के आने से पहले बिल्कुल अशांत है।
#WATCH Maharashtra: Strong winds and high tides hit Ratnagiri area. #CycloneNisarga pic.twitter.com/Cg85bxwMdL
— ANI (@ANI) June 3, 2020
अलीबाग में तूफान के दौरान तेज हवाओं और बारिश के वजह से कई पेड़ गिर गए है। यह तूफान इतना भयानक रूप ले लिया है कि हवाओं से छत तक हिल जाने की खबर है। उधर गुजरात के द्वारका में भी समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई से टकराने के बाद यह तूफान गुजरात की ओर रुख करेगी। फिलहाल मुंबई के बीएमसी ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से घर पर रहने की अपील की है और विषम परिस्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।