Pakistan : भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता

Indian high commission : भारत ने जल्द से जल्द उनके लापता अधिकारियों का पता लगाने का आग्रह किया है।

Publish: Jun 16, 2020, 03:40 AM IST

Photo courtesy : assia news
Photo courtesy : assia news

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों की गुमशुदगी से इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया है। दोनों ही अधिकारी सुबह में कार्यस्थल के लिए निकले थे। जिसके बाद से ही दोनों लापता हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का काफी देर इंतज़ार करने के बाद पाकिस्तान में दोनों की गुमशुदगी का मुद्दा उठाया गया है। भारत ने पाकिस्तान की अथॉरिटी से इस मामले में संपर्क साधा है।

ऐसा नहीं है कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी पाकिस्तान में पहली बार मुश्किल में फंसे हैं। अभी हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहुलिवालिया का पीछा किया था। उस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद भारत सरकार ने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से जांच करने की मांग की थी।

अब इस्लामाबाद से दो अधिकारियों के गायब होने से पाकिस्तान के मंसूबों पर शक गहराता जा रहा है। फिलहाल पाकिस्तानी अथॉरिटी के संज्ञान में अधिकारियों की लापता होने मामला ला दिया गया है। भारतीय उच्चायोग ने जल्द से जल्द उनके लापता अधिकारियों का पता लगाने का आग्रह किया है।