Vizag Gas Leak : फार्मा कंपनी में गैस लीक से 2 की मौत, 4 गंभीर

फार्मा कंपनी में जिस वक्त गैस लीक हुई तक़रीबन 30 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक छह कर्मचारियों को चक्कर आए

Publish: Jun 30, 2020, 09:25 PM IST

Photo courtesy : ani
Photo courtesy : ani

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बार फिर से गैस लीक हुई। मंगलवार तड़के परवदा के जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी (JNPC) स्थित सैनर लाइफ साइंस फार्मा कंपनी से गैस लीक होने की खबर है। यह गैस बेंजीमिडाजोल (BenziMedizol) बताई जा रही है। इस गैस रिसाव से 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फार्मा कंपनी में करीब तीस लोग काम कर रहे थे तभी अचानक छह कर्मचारियों को चक्कर आए। पता चला कि गैस रिसाव की वजह से वे बेहोश हो गए हैं। उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अस्पताल में भर्ती चार वर्करों की हालत भी गंभीर है। गैस लीक होने के कारणों की जांच की जा कर रही है।