नौकरी से निकालने की धमकी देकर क्लर्क से रेप, मंडला कृषि विभाग का उपसंचालक गिरफ्तार
मंडला कृषि विभाग में तैनात महिला क्लर्क की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, उपसंचालक ने पेपर पर साइन करवाने के बहाने घर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की भी दी धमकी

मंडला। कृषि विभाग के उपसंचालक पर अपने ही विभाग की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंडला में पदस्थ कृषि विभाग के उपसंचालक संग्राम सिंह मरावी पर महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2014 में उसे कृषि विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
वह कृषि विभाग के ब्लॉक ऑफिस में पदस्थ थी। साल 2019 में उप संचालक की पोस्टिंग जिला मुख्यालय में हुई। तभी से उनकी नजरें उस पर खराब थी। वह अक्सर उसे किसी ना किसी बहाने ब्लॉक कार्यालय से जिला मुख्यालय बुलाने लगा। जब महिला आने से मना करती तो उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी देता।
और पढ़ें: इंदौर में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल, वर्क प्रेशर कम करने के लिए नॉन एकेडमी जूनियर की मांग पर अड़े
महिला का आरोप है कि उपसंचालक ने 5 मार्च 2021को किसी पेपर पर साइन कराने के बहाने से बुलाया और किराए के मकान ले जाकर बलात्कार किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी के सामने मुंह खोला जान से मार देगा। आखिरकार घटना के 9 महीने बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और महिला थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है।