भोपाल इंदौर में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, दोनों शहरों में मिले कुल 16 नए मरीज

भोपाल में कोरोना संक्रमितों में एम्स का डॉक्टर और 14 साल का बच्चा भी शामिल, राजधानी में मौत का आंकड़ा 1004 तक पहुंचा, प्रशासन अलर्ट पर

Publish: Dec 07, 2021, 05:14 AM IST

Photo Courtesy:  twitter
Photo Courtesy: twitter

भोपाल। कोरोना के नए वेरियंट की आहट के बीच भोपाल इंदौर में 8-8 नए मरीज मिले हैं। वहीं भोपाल में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1004 हो गई है। भोपाल में बीते दिनों दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिसमें एक 84 साल की महिला शामिल है। बीते 24 घंटों में शहर में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों में बच्चे भी मिल रहे हैं। हालिया संक्रमितों में 14 साल का लड़का और एम्स अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है।
वहीं नए 8 मरीज मिलने के बाद इंदौर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 43 हो पहुंच गई है।

इंदौर में बीते 24 घंटों में 3408 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 3303 लोग नेगेटिव मिले हैं। अब इंदौर में कोरोना एक्टिव मरीजों की आंकड़ा  153380 हो चुका है, वहीं इनमें से  151944 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसे लेकर शासन प्रशासन अलर्ट पर है। इंदौर भोपाल में कलेक्टर ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

और पढें: महाराष्ट्र में Omicron के दो नए मामले दर्ज, 23 पहुंचा Omicron संक्रमितों का आंकड़ा

भोपाल में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 71  हैं। जिनमें से 42 मरीज होम आईसोलेशन में हैं जबकि 29 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।भोपाल में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 23 हजार 740 तक पहुंच गया है। जिसमें से 1 लाख 22 हजार 666 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश के 5 राज्यों  में दस् तक दे दी है। कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पहुंच चुका है। इन राज्यों में 4 दिन में 21 मरीज सामने आ चुके हैं।