MP बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से तो 12वीं की 1 मई से होगी

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के समय में किया गया बदलाव, सुबह 8 बजे से होंगी परीक्षाएं, करीब 18.5 लाख छात्र होंगे शामिल

Updated: Jan 30, 2021, 12:42 PM IST

Photo Courtesy: Times of India
Photo Courtesy: Times of India

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं क्लास की परीक्षा  30 अप्रैल से 15 मई तक और 12वीं की 1 मई से 18 मई तक होगी। परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक होंगी। समय में यह बदलाव गर्मी की वजह से किया गया है।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का टाइम सुबह 7.30 बजे का रखा गया है। स्क्रीनिंग के बाद 7.45 बजे तक एक्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में 18.5 लाख बच्चे शामिल होंगे।

परीक्षा का टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि एक फरवरी को स्कूल शिक्षा मंत्री 6वीं और 8वीं क्लास की परीक्षा के बारे में अधिकारियों से चर्चा करने वाले हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इन कक्षाओं की परीक्षाओं पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकेगा।

और पढ़ें: MP Board Exam 2021: परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, OMR शीट में देने होंगे 50 में से 30 सवालों के जवाब

परीक्षा के समय के साथ बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है। पेपर में कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे। जिनमें 30 ऑब्जेक्टिव और 20 सब्जेक्टिव सवाल होंगे। ऑब्जेक्टिव सवालों के लिए आधे घंटे का समय मिलेगा। जिसे OMR शीट में भरना होगा, बाकी बचे 20 सवालों के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा, जिनके उत्तर कॉपियों में लिखने होंगे। बोर्ड जल्द ही 500 सवालों का प्रश्न बैंक जारी करेगा। सारे सवाल इसी प्रश्न बैंक से पूछे जाएंगे।