MP Election 2023: रेपिस्ट और हत्यारों को हमने बचाया, BJP नेता ने गिनाई अपनी शर्मनाक उपलब्धियां
नागौद से बीजेपी प्रत्याशी नागेंद्र सिंह के छोटे भाई छत्रपाल सिंह का शर्मनाक कबूलनामा, नुक्कड़ सभा में कहा- रेपिस्ट और हत्यारों को भी हमने संरक्षण दिया

सतना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब अपने अंतिम पड़ाव में है। एंटी इनकंबेंसी से जूझ रही बीजेपी जनता को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सतना जिले के नागौद से भाजपा का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। यहां पार्टी नेता सरेआम यह कहकर वोट मांगते नजर आए की हम बलात्कारी और हत्यारों को भी संरक्षण देते हैं।
भाजपा की ओर से नागौद के रण में नागेंद्र सिंह मैदान में हैं। नागेंद्र सिंह के प्रचार अभियान का कमान उनके छोटा भाई छत्रपाल सिंह संभाल रहे है। छत्रपाल बीते दिनों उचेहरा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वह अपनी उपलब्धियां बताने के बजाए शर्मनाक आपराधिक और अवैध कार्यों का ब्यौरा देने लगे।
छत्रपाल कहते हैं कि मैं सही-गलत करके आने वालो को मदद करता रहा हूं। हत्या और रेप कर के आने वालों को भी कानून से बचाया है। ये सम्मान की लड़ाई है, ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? चुनाव हार जाऊंगा? पर आप लोग क्या करोगे। यदि आपको लगता है कि हमसे बेहतर उम्मीदवार कोई है तो आपकी सोच आपको मुबारक।
भाजपा वाले नेता कह रहे हैं कि उन्होंने बलात्कार करने वाले को बचाया हत्या करने वाले को बचाया लूट करने वाले को और जुआ खेलने वाले को भी बचाया इसलिये भाजपा को वोट दो!
— Surendra Rajput (@ssrajputINC) November 14, 2023
भाजपा के लोग ही बलात्कारी और हत्यारे,अपराधियों के संरक्षक भी यही...!!
सतना जिले के नागौद विधानसभा से भाजपा… pic.twitter.com/TWkasIj8hU
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपुत ने कहा, 'भाजपा वाले नेता कह रहे हैं कि उन्होंने बलात्कार करने वाले को बचाया हत्या करने वाले को बचाया लूट करने वाले को और जुआ खेलने वाले को भी बचाया इसलिये भाजपा को वोट दो।।भाजपा के लोग ही बलात्कारी और हत्यारे हैं और अपराधियों के संरक्षक भी यही हैं। सतना जिले के नागौद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह के छोटे भाई छत्रसाल सिंह का भाषण यही बता रहा है।'