MP Monsoon Updates: मध्यप्रदेश में और बरसेंगे बदरा

Madhya Pradesh Weather Forecast: मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया यलो अलर्ट

Updated: Aug 24, 2020, 08:46 AM IST

Photo Courtesy : Bhaskar
Photo Courtesy : Bhaskar

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर में एक उपरी हवा का च्रकवात बना है, जिसके आगामी 24 घंटे में रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल और ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं प्रदेश के शहडोल उमरिया, बालाघाट, नरसिंहपुर, नीमच, मंदसौर, धार बड़वानी, बैतूल, हरदा जिले में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों में गरज चमक के साथ वर्षा होने की आशंका जताई है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

डैम के गेट खुलने से लोगों की जान पर बन आई

राजधानी भोपाल के आसपास के इलाकों में पहली बार एक साथ सभी डैम के गेट खोल दिए गए। भारी बारिश की वजह से अचानक भदभदा डैम, कोलार, केवरा और कलियासोत डैम के गेट खोलने ने हजारों लोगों की जान पर बन आई। गौरतलब है कि कोलांस नदी का जल स्तर बढने से बड़ा तालाब के गेट खोलने पड़े। शाहपुरा झील, हथाई खेड़ा डैम में भी ओवरफ्लो हुआ।

Click Bhopal Rain: राजधानी में रात-दिन बारिश बनी आफत

कोलार डैम के गेट खोलने से दामखेड़ा इलाके में पानी भर गया। जिससे रहवासियों को अपने घरों का सामान लेकर भागना पड़ा। लोग अपने बच्चों और जरूरी सामान बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए। वहीं दामखेड़ा इलाके के आसपास कई रहवासी कॉलोनियों में पानी भरने से लोग परेशान हुए।