उज्जैन: मस्जिद परिसर के अवैध निर्माण पर चला जेसीबी, किरायेदार ने जताया विरोध
उज्जैन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह चामुंडा माता मंदिर के पास स्थित मस्जिद परिसर में किए गए कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।
उज्जैन| नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह चामुंडा माता मंदिर के पास स्थित मस्जिद परिसर में किए गए कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। निगम ने मस्जिद के पीछे के हिस्से में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 60 वर्षों से किराए पर दुकान चला रहे संचालक ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अदालत जाने की बात कही।
मस्जिद के पीछे गुरु टी स्टॉल के पास कथित अवैध निर्माण की जानकारी मिलने पर नगर निगम भवन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू की। मस्जिद परिसर में विवेक पुरोहित द्वारा किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया, जिसमें 5 फीट बाय 47 फीट और 21 फीट बाय 27 फीट के गोडाउन और दुकान शामिल थे।
यह भी पढे़ं: खाद की खाली बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस MLA, सिंघार बोले- किसानों की बात नहीं सुन रही सरकार
दुकान संचालक सतीश शर्मा ने बताया कि वे पिछले 60 वर्षों से मस्जिद के किरायेदार हैं। उनका कहना है कि कथित अवैध निर्माण हटाना सही है और वे सरकार के साथ हैं, लेकिन इस कार्रवाई से उनका रोजगार खत्म हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है और मांग की कि निगम सभी प्रभावितों को एक जैसी दुकानें उपलब्ध कराए।