Vijay Mishra: यूपी से फरार विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार
Vijay Mishra Bhadohi MLA: विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर में किया गया गिरफ्तार, विधायक पर अपने ही रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने का है आरोप

आगर। उत्तर प्रदेश के भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय मिश्र को उज्जैन से सटे आगर ज़िले की पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। विधायक विजय मिश्रा पर अपने ही किसी रिश्तेदार की सम्पत्ति हड़पने का आरोप है।
विजय मिश्रा पिछले हफ्ते से ही पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहे थे। मिश्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया था कि यूपी पुलिस उनके खिलाफ षड्यंत्ररच रही है। मिश्रा ने वीडियो जारी करते हुए पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया था।
विधायक पर संपत्ति हड़पने के अलावा गुंडा एक्ट में 73 अन्य मामले दर्ज हैं। विजय मिश्रा का कहना है कि यूपी पुलिस और सरकार उनके खिलाफ ब्राह्मण होने की वजह से षडयंत्र रच रही है।शुक्रवार को आगर पुलिस ने भदोही पुलिस के अनुरोध पर विजय मिश्रा को ढूंढ निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही पुलिस विजय मिश्रा को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए यूपी से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। भदोही एसपी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया है कि विजय मिश्रा की पत्नी और बेटे को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
Gyanpur MLA Vijay Mishra detained by SP of Agar in Madhya Pradesh on our request. Our team has been dispatched to MP. His wife&son will be arrested soon: Bhadohi SP
— ANI UP (@ANINewsUP) August 14, 2020
An FIR has been registered against MLA. FIR states that he had unlawfully taken possession of a person's property. pic.twitter.com/aNOmpmZ8hn
विधायक विजय मिश्रा चार बार ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में मिश्रा निषाद पार्टी के विधायक हैं। तो वहीं इससे पहले सामाजवादी पार्टी के टिकट पर तीन बार विधायकी जीत चुके हैं। विजय मिश्रा की गिनती क्षेत्र के बाहुबली नेताओं में होती है। विजय मिश्रा के अलावा उनकी पत्नी और बेटे पर भी अपने एक रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने में शामिल होने का आरोप है।