कोरोना का साया, अशोक गहलोत ने रद्द की सारी मीटिंग
Rajasthan Corona Update: सीएम ऑफिस और निवास में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाक़ातें रद्द

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिस और निवास में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के प्रसार को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिलहाल सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने मुलाकात भी कैंसिल कर दी हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के ऑफिस व निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कर्मचारियों से मिलना होता है।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्मचारियों की रिपोर्ट के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एहतियातन मुख्यमंत्री ने सभी पूर्व निर्धारित बैठकें रद्द कर दी हैं।
As a precautionary measure, Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot has cancelled all pre-scheduled meetings after 10 staff of Chief Minister's Office and residence tested positive for COVID-19: State govt
— ANI (@ANI) August 27, 2020
सरकार से मिले आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 14,425 एक्टिव केस हैं। राज्य में अब तक 76,015 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 60, 585 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 1,005 लोगों की जान जा चुकी हाई।