Bengaluru Violence: फेसबुक पोस्ट से भड़की हिंसा, 2 की मौत, 110 गिरफ़्तार

Congress MLS: उपद्रवी भीड़ के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास पर हमले के दौरान पुलिस पर भी पथराव, 60 पुलिसकर्मी घायल

Updated: Aug 14, 2020, 09:57 PM IST

बेंगलुरू। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट के बाद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार की रात भारी हिंसा हुई। उपद्रवी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इससे दो लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा में एक एडिशनल पुलिस कमिश्नर शित 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हिंसा के बाद डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे के फेसबुक पर पोस्ट की गई थी। विवाद के बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई। लेकिन एक समुदाय के लोगों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया; उपद्रवियों ने विधायक आवास पर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई।भीड़ ने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा कि हंगामा रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी बीच हिंसक भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। निशाना बनाया गया।

बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने मीडिया को बताया कि हमले में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं। हंगामा रोकने  के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। एक शख्स घायल हुआ है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन सहित 100 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार इस मामले की जाँच होगी। आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।