वायनाड पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी को अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठे क्षेत्र के लोग
वायनाड में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर चारों तरफ उत्सव का माहौल दिखा, अपने सांसद राहुल गांधी से लिपटकर रोने लगीं महिलाएँ.. राहुल गांधी के स्वागत में बच्चे, बूढ़े सभी उमड़े

वायनाड। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 18वां दिन है। तिरुवनंतपुरम से शुरू हुई यह यात्रा आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंची। वायनाड के लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले जब महिलाएं अपने सांसद राहुल गांधी से लिपटकर रोनें लगीं।
ये सादगी है, अपनापन है, जनता के साथ मिलनसार व्यवहार है।@RahulGandhi जी ने पेरियार नदी को 1 घंटे में पार करने वाले दिव्यांग तैराक मोहम्मद आसिम से मुलाकात की।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/VQbOC6YXe1
— Congress (@INCIndia) September 28, 2022
इस ऐतिहासिक यात्रा के पहुंचने से वायनाड में उत्सव का माहौल है। सड़कों पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। कलाकार तरह-तरह की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा के दौरान एक जगह एक बच्ची राहुल गांधी का हाथ थामकर खुशी से फफक पड़ी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
No caption needed.
— Bharat Jodo (@bharatjodo) September 28, 2022
Only love #BharatJodoYatra pic.twitter.com/LSnbCEBk5v
भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह पंडीक्कड़ स्कूल पडी से शुरू हुई और यह वंडूर जंक्शन पर पूर्वाह्न साढ़े दस बजे विश्राम के लिए रुकी। वंडूर में नाडुवाथ से शाम बजे फिर शुरू होगी और मलप्पुरम में नीलांबुर बस स्टेशन पर दिनभर के लिए रुकेगी। यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था और यह राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान केरल के सात जिलों से होते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।
Wayanad, feels like home!#BharatJodoYatra pic.twitter.com/BOg59azOtz
— Bharat Jodo (@bharatjodo) September 28, 2022
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के वायनाड पहुंचने पर हर्ष व्यक्त किया है। भारत यात्री भी वायनाड में उत्साह और उमंग से लबरेज दिखे। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह इस यात्रा की सार्थकता को बयां कर रहा है। भारत यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय कलाकार पूरे रास्ते तरह तरह की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। वायनाड में भी युवतियां लोकनृत्य करती दिखीं।