दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अलर्ट, दिल्ली में बची है सिर्फ 5 से 6 दिन की कोविड वैक्सीन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण के लिए तीन महीने में 3 करोड़ वैक्सीन डोज की मांग की, 18 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण की भी जताई चिंता

Updated: May 08, 2021, 02:11 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अलर्ट बटन ऑन कर दिया है। ऑक्सीजन की कमी की चेतावनी देते देते अब केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में वैक्सीन की भी कमी हो गई है। दिल्ली के पास अब सिर्फ 5-6 दिन का ही कोविड वैक्सीन बचा है। उनका कहना है कि पूरी दिल्ली को अगर तीन महीने में वैक्सीनेट करना है, तो तीन करोड़ वैक्सीन डोज की आवश्यकता है। इसके लिए दिल्ली को रोजाना करीब 3 लाख डोज की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की कमी है, मुख्यमंत्री ने पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज की मांग की है जिससे दिल्ली की जनता का टीकाकरण पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली में हर दिन एक लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली को 40 लाख वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है। केंद्र सरकार से हर महीने 80-85 लाख कोरोना वैक्सीन दे। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से यह भी अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए।

और पढ़ें: जर्मनी ने भेजा 4 लाख लीटर ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाला प्लांट, दो दिन में करने लगेगा काम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में 45 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकारण भी किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली के 100 स्कूलों में इंतजाम किया गया है। जिसे आगामी समय में 250-300 स्कूलों तक कर दिया जाएगा। दिल्ली में रोजाना करीब एक लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसमें से 50 हजार टीके 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50 हजार टीके 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाया  जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बाहर से आकर लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं और वे दिल्ली की व्यवस्था से खुश भी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र से मांग की है कि विशेषज्ञों से चर्चा कर 18 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें: ऑक्सीजन की वितरण पर नजर रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गठित की नेशनल टास्क फोर्स

गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 19,832 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 19,085 लोगों की रिकवरी हुई है। कोरोना से दिल्ली में 341 की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज करने की आवश्यकता है।बता दें कि दिल्ली में आक्सीजन की भी शार्टेज है, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है, जिसके  बाद अब कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्र से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।