कोरोना : MP के बुंदेलखंड में पहली मौत 

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कोरोना से पहली मौत दर्ज हुई है।

Publish: May 09, 2020, 01:22 AM IST

Photo courtesy : istock
Photo courtesy : istock

सागर। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कोरोना से पहली मौत दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश का मूल निवासी संतराम यादव सागर जिले के बीना में रहता था। यहां वह अपने साथियों के साथ झाड़ू बेचता था। कुछ दिन से बीमार रहने के चलते उसने कुछ डॉक्टर्स के यहां इलाज भी कराया था। इसके बाद उसे सागर के निजी अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया था। यहां हमीदिया अस्पताल में उसे कोरोना संदिग्ध मानकर कोविड सेक्शन में भर्ती कराया गया था।गुरुवार को उसकी मौत हो गई और कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया।  प्रशासन ने बीना के गांधी वार्ड को कन्टेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही संतराम के साथी आबिद खान को भी आइसोलेट किया गया है। फिलहाल प्रशासन इन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाल रहा है।