दिल्ली के लाजपत नगर स्थित कपड़ा शो रुम में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट के ब्लॉक नंबर वन के कपड़ा शोरूम में शनिवार सुबह लगी आग, 5 मल्टी ब्रांड शोरुम आग की चपेट में, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Updated: Jun 12, 2021, 07:39 AM IST

Photo Courtesy: Twitter
Photo Courtesy: Twitter

दिल्ली। राजधानी के लाजपत नजर इलाका स्थित कपड़ा शो रुम में भीषण आग लग गई। शनिवार सुबह कपड़ा शोरूम में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों को मशक्कत करनी पड़ी। यह आग सुबह करीब 10 बजे लगी थी। शोरुम से आग की लपटें निकलते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। 

यह आग लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट के ब्लॉक-1 की मौजूद दुकान में आग लगी। आग इतनी भीषण थी की दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थीं। इस हादसे में अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। इस आग की चपेट में 5 बड़े मल्टी ब्रांड्स के शोरूम की दुकानें आ गई है। इस आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।  

इस आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारी आग पर कंट्रोल करने में जुटे हैं।  दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लाजपत नगर के कपड़ा शोरूम में शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे आग लगी थी, पहले 16 दमकल की गाड़ियां भेजी गई थी। फिर इनकी संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई।