बंगाल में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को भी मिली ममता मंत्रिमंडल में जगह

ममता कैबिनेट में कुल 24 मत्रियों को जगह मिलेगी, वहीं बाकी मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा और स्वतंत्र प्रभार दिए जाएंगे

Publish: May 10, 2021, 07:17 AM IST

Photo Courtesy: ANI
Photo Courtesy: ANI

कोलकाता। ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण के बाद अब ममता के मंत्रिमंडल ने भी शपथ ले ली है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले नेताओं को शपथ दिलाई है। कुल 43 मंत्रियों ने ममता के मंत्रिमंडल में शपथ ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज होने वाली कैबिनेट बैठक में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। 

ममता के मंत्रिमंडल में कुल 8 महिलाओं को जगह मिली है। वहीं शिबपुरी सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर आए पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को भी ममता के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पूर्व आईपीएल हुमायूं कबीर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

ममता के मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों को भी जगह दी है। जिस वजह से ममता मंत्रिमंडल में अनुभवी और नए मंत्रियों का संतुलन है। ममता ने अमित मित्रा को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। अमित मित्रा ममता सरकार में कई अहम पद संभाल चुके हैं। लेकिन इस मर्तबा तबीयत नासाज होने के चलते वे चुनाव नहीं लड़े थे। शपथ के बाद ममता ने दोपहर तीन बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिसमें विभागों का बंटवारा किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखेंगी।