कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पंजाब के मोहाली और फतेहगढ़ में लगा नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा हो चुकी है, अकोला और नागपुर में तो लॉकडाउन लागू हो चुका है

Updated: Mar 12, 2021, 09:59 AM IST

Photo Courtesy : Business Today
Photo Courtesy : Business Today

नई दिल्ली। देश भर में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच पंजाब में भी नाइट कर्फ्यू लागू करने का सिलसिला चल पड़ा है। पंजाब के मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा हो गई है। मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आज रात से नाइट कर्फ्यू की शुरूआत हो जाएगी। दोनों ही जगह रात 11 बजे सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।  

यह भी पढ़ें : कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा नए केस, 119 की मौत

कोरोना के बढ़ते मामलों का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहले से ही रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। 31 मार्च तक के लिए पुणे के सभी स्कूलों को बंद भी कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के अकोला में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन, पुणे में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद

इसके साथ ही महाराष्ट्र के अकोला में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अकोला में शुक्रवार से सोमवार तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले नागपुर में दस दिनों का लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।