Hathras Case: प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज से बचाने के लिए कैसे किया पुलिस का सामना, देखिए वीडियो
Priyanka Gandhi: राहुल और प्रियंका गांधी ने घायल कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी में बिठाया, प्रियंका ने खुद लिया पुलिस से मोर्चा, कार्यकर्ताओं का दिल जीता

नई दिल्ली। हाथरस कांड पर उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर खुद मोर्चा लेती नजर आईं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस लाठीचार्ज से बचाने के लिए प्रियंका गांधी बीच सड़क पर उतर पड़ीं। उस वक्त वो कार से हाथरस के लिए जा रही थीं, जब पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं।