Tirumala Tirupati : वेंकटेश्वर मंदिर में 14 पुजारी Corona Positive

Coronavirus India : Lockdown में 80 दिन बंद रहा मंदिर 11 जून को खोला गया, अगले ही दिन देवस्थानम का एक कर्मचारी पाया गया के कोरोना पॉज़िटिव

Publish: Jul 17, 2020, 10:31 PM IST

courtesy : the week
courtesy : the week

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित प्रख्यात भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 14 पुजारी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। पुजारियों के संपर्क आये करीब 90 कर्मचारियों के भी संक्रमित होने का खतरा है। पुजारियों के संक्रमित होने के बाद मंदिर  के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने पुजारियों, स्वास्थ्य और सतर्कता अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया। 
कोरोना वायरस के कारण लगाए गए Lockdown में यह मंदिर भी क़रीब 80 दिन बंद रखा गया था। इसे 11 जून को खोला गया था। मंदिर खोलने के अगले ही दिन 12 जून को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम का एक कर्मचारी के कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था।

 

गौरतलब है कि तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का भी प्रबंधन संभालने वाले टीटीडी में करीब सात हजार स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं जिसके अलावा बाहर के 12,000 से अधिक लोगों की सेवा भी ली जाती है। अनलॉक के बाद मंदिर में रोजाना केवल 6 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी गयी है।