दक्षिण अफ्रीकी समुद्र तट पर सबसे खूबसूरत समुद्री जीव ब्लू ड्रैगन

ग्लौकस एटलांटिकस को कुछ लोग मछली नहीं मानते बल्की इसे ब्लू ड्रैगन कहते हैं

Updated: Nov 29, 2020, 08:36 PM IST

Photo Courtesy: The Sun
Photo Courtesy: The Sun

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के पास एक समुद्र तट पर दर्जनों नीली ड्रैगन जैसे समुद्री जीवों को देखा गया है। बताया जा रहा है कि ये ग्लौकस एटलांटिकस फिश हैं। इन्हें जिन्हें ब्लू ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें महासागर में सबसे सुंदर हत्यारा कहा जाता है। एक फेसबुक यूजर ने ग्लौकस एटलांटिकस की तस्वीरों को शेयर किया है।

फेसबुक यूजर मारिया वैगनर ने बताया कि ग्लौकस एटलांटिकस को उसने तब देखा जब वह समुद्र के किनारे टहल रही थी। इनकी संख्या करीब 20 थी। अधिकांश समय समुद्र तटों पर बिताने के बावजूद भी मारिया ने इन्हें पहले कभी नहीं देखा। मारिया ने आगे बताया कि वह ज्यादातर स्टारफिश को उठाकर वापस समुद्र में छोड़ देती हैं लेकिन जब ब्लू ड्रैगन को देखा तो उन्हें लगा कि ये नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ग्लौकस एटलांटिकस को कुछ लोग मछली नहीं मानते बल्कि इसे ब्लू ड्रैगन कहते हैं। यह बहुत ही छोटी ऐसी मछली की तरह है जो कि ड्रैगन जैसी दिखाई देती है। आप इसे अपनी हथेली में रख सकते हैं।

इसके सिर से लेकर पूंछ तक काले पट्टे बने होते हैं और ड्रेगन जैसे पंखों पर ही यह पट्टियां देखी जा सकती है। इसका बाकी हिस्सा स्काई ब्लू होता है। कहते हैं कि इसकी पेट में में गैस भरी होने के कारण यह समुद्र के गुनगुने पानी की सतह पर तैरता दिखाई देता है।