Priyanka Chopra Birthday : देसी गर्ल का जन्मदिन Celebration
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। अपने अभिनय के दम पर प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी छाप छोड़ी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
7. पहली बार निक ने ट्विटर पर भेजा था मैसेज
प्रियंका और पति निक की लव स्टोरी भी फ़िल्मी है। सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इस मैसेज का निक को प्रियंका से जवाब मिला। तब प्रियंका ने लिखा था-ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वे उनके फोन पर संपर्क करें।मैग्जीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।




