07 May Rashifal: ईश की कृपा उन्ही पर होती है जिन पर आत्मकृपा होती है

निर्भीक स्वभाव आपकी आंतरिक क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगा

Updated: May 06, 2021, 01:57 PM IST

Photo courtesy: Hindu God Ganesh
Photo courtesy: Hindu God Ganesh

मेष:- आभूषण आदि में निवेश लाभप्रद रहेगा। बच्चों के विद्यालयीय कार्य में सहयोग करने का समय है। मित्र से अचानक हुई मुलाकात उलझन में डाल सकती है। जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है, इसे नियंत्रित न करने पर इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का प्रयास लाभदायक होगा।

वृष:- आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक व्यायाम के द्वारा वज़न घटाने की कोशिशें आपके व्यक्तित्व को निखारने में लाभदायक सिद्ध होंगी। हर मसलों पर दखलंदाजी ठीक नहीं होती। नवीन परियोजना और पार्टनरशिप के धंधे को शुरू करने से बचना चाहिए। आज ऐसे स्थान से निमंत्रण आ सकता है जिसकी आपको कल्पना भी नहीं रही होगी।

मिथुन:- पुरानी समस्याएं तनाव का कारण बन सकती हैं। हास परिहास की बातों को गंभीरता से न लें। रिश्तेदारों की ओर से अचानक उपहार मिल सकता है। लेकिन उनके मन में प्रतिफल की भावना भी रहेगी। अपने जीवनसाथी को छोटी-छोटी बातों पर ताना देने से घर में परेशानी हो सकती है। रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। अफ़वाहों से दूर रहकर स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा दिन है।

कर्क:- आज आपके व्यक्तित्व की सुगंधि सबको आकर्षित करेगी। आपके और जीवनसाथी के बीच दूसरे लोग तनाव पैदा कर सकते हैं। आज का समय ख़रीददारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें।

और पढ़ें: विषयी साधक सिद्ध सयाने, त्रिविध जीव जग वेद बखाने

सिंह:- आर्थिक समस्याओं ने आपकी रचनात्मक सोचने की क्षमता को बेकार कर दिया है। समृद्धशाली परियोजनाएं आपको शुरू करनी चाहिए। आसपास के लोग आपके और आपके जीवन साथी में मतभेद पैदा कर सकते हैं। इसलिए बाहरी लोगों की बातों पर अमल करने से बचें। यात्रा लाभप्रद लेकिन महंगी होगी।

कन्या:- आपका निर्भय स्वभाव आपकी आंतरिक क्षमताओं को बढ़ाने में आपका मददगार सिद्ध होगा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इस रफ़्तार को यथावत रखना चाहिए। अपने परिश्रम के कारण आप लोगों के आकर्षण के केंद्र रहेंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। बच्चे आपकी उदारता का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। आज जीवनसाथी पर किये गये संदेह का परिणाम अच्छा नहीं होगा।

तुला:- आज पैसा तो बहुत अच्छी मात्रा में कमाएंगे, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। आज घर के संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने में अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करें। प्रिय पर संदेह करने से जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, जिसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपको सभी के आकर्षण का केंद्र बना देगा।

वृश्चिक:- नशीली वस्तुओं के व्यापार से छुटकारा पाने के लिए बहुत उचित समय है क्योंकि यह आपके शरीर और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित कर रहा है। पार्टनर की चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से बचें। अपने मित्र या किसी रिश्तेदार की बजाए अपना आर्थिक प्रबंधन स्वयं करें अन्यथा निश्चित बजट में कमी आ सकती है। आपकी कार्यकुशलता आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। आप जो भी करेंगे औरों से बेहतर करेंगे। परिवर्तित कार्य आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

और पढ़ें: सच्चिदानंद ही पूर्ण स्वतंत्र और सब पर आधिपत्य वाला है

धनु:- आज स्वास्थ्य सुधार की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। आज आपके द्वारा दिए गए पुराने कर्ज़ वापस मिलने से अर्थोपार्जन करने में सरलता होगी। जिसका प्रयोग नवीन परियोजना के लिए कर सकते हैं। घर में हास परिहास का वातावरण माहौल को अच्छा बना देगा। नई योजनाएं आकर्षक और आमदनी का ज़रिया सिद्ध होंगी। आज आपमें नवीन विचारों की पूर्णता होगी और आपके द्वारा चुने गए कार्य आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।   

मकर:- विजय की प्रसन्नता आपके उत्साह को दो गुना कर देगी और इस ख़ुशी में मित्र भी शामिल होंगे। नवीन अनुबंध लाभप्रद होंगे, लेकिन उम्मीद के अनुसार नहीं। अवांछित तत्व आप के दांपत्य जीवन में तनाव के कारण बन सकते हैं। अतः संबंधों में यथार्थवादी बनने का प्रयास करें। पार्टनर से संवाद बनाना कठिन सिद्ध होगा। लोगों को नि:संकोच परामर्श दें क्योंकि यह आपकी प्रशंसा का कारण बनेगी।

कुम्भ:- हर तरह के निवेश में सावधानी बरतें क्योंकि अनुमान हानिकारक सिद्ध हो सकता है। लाभ लेने के लिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। जीवनसाथी की उपेक्षा संबंधों में दूरी बढ़ा सकते हैं। अपने प्रिय को पर्याप्त समय देना चाहिए। आपके भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़्यालों के प्रति उत्साही होंगे। यात्रा में सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। अन्यथा चोरी हो सकती है।

मीन:- आपके मन में समाया हुआ भय आपकी कल्पना के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। यह केवल आपकी ख़ुशी को बर्बाद करता है और सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे नष्ट कर देना चाहिए। दीर्घकालिक लाभ की दृष्टि से म्युचुअल फंड में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने हितों को दृष्टिगत रखते हुए मित्रों के साथ व्यवहार करें। आज अचानक हुई किसी से मुलाक़ात आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। यह ध्यान रहे कि ईश की कृपा उसी के ऊपर होती है जिसके ऊपर आत्मकृपा होती है।