14 June Rashifal: जीवनसाथी की मदद से बिगड़े काम बनेंगे

धन उधार देने से बचें, महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे बिना दबाव के करें

Updated: Jun 13, 2021, 07:14 PM IST

Photo Courtesy: YourTango
Photo Courtesy: YourTango

 मेष:- कुछ नई खरीददारी करने से पहले उन चीज़ों को इस्तेमाल करें जो पहले से आपके पास हैं। आज भोजन के लिए अपने अच्छे मित्रों को बुलाएं वो आपका उत्साह वर्धन करेंगे। प्रेम की अपूर्व सुगन्धि का अनुभव करेंगे। व्यस्तता के बाद भी आज आपके कार्यक्षेत्र में ऊर्जा देखी जा सकती है। अधिक ऊर्जा के कारण अपने काम को निश्चित समय से पहले ही कर लेंगे, और खाली समय में अपनी पसंद का काम करेंगे। आपको दूसरों की बातों में नहीं आना चाहिए, क्योंकि छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं।

वृष:- आपकी नकारात्मकता आपकी प्रगति में बाधक है। चिंता के कारण आपकी सोचने समझने की शक्ति ख़त्म हो गई है।यदि आप परिस्थिति के उज्वल पक्ष पर विचार करेंगे तो आप पाएंगे कि चीज़े सुधर रही हैं।आज आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।उधार दिया हुआ धन आज मिलने की उम्मीद है। काफी समय से लंबित कार्य को पूर्ण करने के लिए अच्छा दिन है। प्रिय को नज़रअंदाज़ करने से घर का तनाव बढ़ सकता है। लंबित परियोजनाएं पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर होंगी। इस राशि के जातकों को आज खाली समय में धार्मिक पुस्तक पढ़ना चाहिए या शास्त्रीय संगीत को सुनना चाहिए। जीवनसाथी के कारण आज कुछ नुकसान हो सकता है।

मिथुन:- आपका मज़ाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। प्रिय के प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। योजनाओं में निवेश समझबूझ कर ही करें। यदि आप छुट्टी पर हैं तो भी चिंता की बात नहीं है क्योंकि आपकी ग़ैरहाज़िरी में भी आपके सहयोगी काम को सुचारु रूप से चलाते रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सामान्य रूप से तो ठीक रहेगा लेकिन किसी पुरानी बात के सामने आने से कहासुनी हो सकती है।

कर्क:- जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें शारीरिक स्वस्थता के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ देना चाहिए। आपसे लिया हुआ धन जो लोग ईमानदारी से वापस नहीं करते उन्हें दोबारा धन देने से आपको बचने की आवश्यकता है। घरेलू परिवर्तन से पूर्व सबसे परामर्श अवश्य करें। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय किसी के दबाव में न आएं। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको अपनी ओर खींचेगा। दिन अच्छा है, आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

और पढ़ें: जो सदा रहता है वही है सनातन धर्म

सिंह:- अच्छे स्वास्थ्य के कारण आप सफलता की ओर तीव्रता से अग्रसर होंगे। शारीरिक शक्ति क्षीण करने वाली हर चीज़ से आपको बचना चाहिए। अतिरिक्त खर्च से बचें घर के माहौल में कुछ सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने काम को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज आप एकांत का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा।

कन्या:- मानसिक शांति के लिए किसी दान पुण्य में सहभागिता करें। आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक आई कोई जिम्मेदारी आपकी बनी बनाई योजना बिगाड़ सकती है। दूसरों के लिए अधिक और स्वयं के लिए कम काम कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकल कर महत्वपूर्ण लोगों से मिलने जुलने की आवश्यकता है। शादी के बाद एक दूसरे को समय भी देना चाहिए।

तुला:- अधिक चिंता करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि चिंता से स्वास्थ्य भी ख़राब होता है। आज अपने लिए पैसा बचाने में आप सक्षम होंगे। शाम को हंसी खुशी से बच्चों के साथ समय ग़ुजारेंगे। आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे और सफलता आपके पहुंच में होगी। आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज आपके माता पिता की ओर से जीवनसाथी को कुछ शानदार आशिर्वाद मिल सकता है, जिसके कारण वैवाहिक जीवन में निखार आएगा।

वृश्चिक:- परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ करने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज भविष्य के लिए आप कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं, और आशा है कि आपकी यह योजना सफल भी होगी। कोई दूर रहने वाला रिश्तेदार आज आपके संपर्क में आ सकता है। आज आप बचपन के पसंदीदा काम को करेंगे। माता पिता की ओर से जीवनसाथी को कोई उपहार मिल सकता है।

और पढ़ें: कार्पण्य दोष क्या है

धनु:- आज स्वयं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है क्योंकि कोई ईर्ष्यालु आपकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ऐसे में  हालत बेकाबू हो सकते हैं। यह ध्यान रहे कि जिसे सुधारा नहीं जा सकता उसे स्वीकारा भी नहीं जाना चाहिए। कुल मिलाकर दिन फ़ायदेमंद है। कोई विश्वसनीय आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी अलग पहचान होगी। समय की कीमत को समझना चाहिए। अचानक आए हुए किसी रिश्तेदार के कारण आपकी बनी बनाई योजना गड़बड़ हो सकती है।

मकर:- सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। इन गुणों का ठीक से प्रवेश होने के बाद फिर वो समय पाकर स्वतः उभड़ आएंगे। जीवन में धन एक सीमा तक आवश्यक है लेकिन धन के लिए सम्बन्धों को ख़राब करना बुद्धिमानी नहीं है। आज किसी रिश्तेदार के यहां जाने से सुकून मिलेगा। आज आपके जीवन में सच्चे प्रेम के अभाव का अनुभव होगा। समयानुसार हर वस्तु बदलती है आज आपके साथ भी कुछ बदलाव हो सकता है। ऑफिस में दुश्मन भी आज दोस्त का काम करेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज आपको बचकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि चोट लग सकती है।

कुम्भ:- घरेलू परेशानी आपके तनाव का कारण बन सकती है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आज आपका मददगार साबित होगा। काफी विरोध के बाद साझीदारी में किए गए काम फ़ायदेमंद सिद्ध होंगे। शीघ्रता में लिए गए निर्णय आगे पश्चाताप का कारण बन सकते हैं। रिश्ते बनते तो हैं स्वर्ग में लेकिन जीवनसाथी आज यह सिद्ध कर देगा कि धरती पर ही स्वर्ग है।

मीन:- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती। आपके मन में पैसा कमाने की तीव्र लालसा होगी। अविवाहितों को वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय निकाल पाएंगे। खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ के साथ आपका दिन बना सकता है।