29 May Rashifal: पिता के परामर्श के अनुसार काम करने से धन लाभ होगा

अनुशासन सफलता की सीढ़ी है इसकी शुरुआत घर से ही कर सकते हैं।

Updated: May 29, 2021, 03:28 AM IST

Photo courtesy: social media
Photo courtesy: social media

मेष:- दान पुण्य के माध्यम से नकारात्मकता को समाप्त करना होगा, अन्यथा वह किसी बीमारी का रूप ले सकती है। पिता के परामर्श के अनुसार काम करने से धन लाभ होगा। मित्र के सहयोगी स्वभाव का आज आप अनुभव कर पाएंगे। वाणी का संयम आवश्यक है। आज कुछ चीजे़ं ऐसी होंगी जिनपर गौर करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम का अनुभव करेंगे। घर का कोई सदस्य आपसे अपने प्रेम की समस्या शेयर करेगा उसे उचित परामर्श देना चाहिए।

वृष:- घरेलू चीजों पर आज आपका धन बर्बाद होगा जो आपके तनाव का कारण बनेगा। दोस्तों के कारण शाम अच्छी रहेगी। छात्र-छात्राओं को अपना काम आज ही पूरा कर लेना चाहिए, यही आपके लिए हितकर होगा। साथी के लिए पकवान की व्यवस्था करने से रिश्ते में ताजगी आ जाएगी।

मिथुन:- कई जज़्बातों के कारण शाम तनाव पूर्ण हो सकती है। लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, खुशी भी रहेगी। आर्थिक परियोजना में निवेश करने से आय के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे। लोगों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता के कारण आपको कई सकारात्मक चीजे़ं मिलेंगी। जीवनसाथी के आन्तरिक सौन्दर्य का अनुभव आज बाहर भी किया जा सकेगा। अधिक नींद लेने से ऊर्जा कम होती है, इसलिए अपने आप को सक्रिय बनाएं।

कर्क:- आज आपको धन बचाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। मित्रों के साथ बाहर भ्रमण पर जाना फ़ायदेमंद रहेगा। अचानक कोई सुखद संदेश मिल सकता है। आज खाली समय में कोई खेल खेल सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों को आसानी से दूर किया जा सकता है। किसी की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह:- सुबह योगाभ्यास आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पिता की सलाह फ़ायदेमंद रहेगी। परिवार को पर्याप्त समय देना चाहिए उन्हें किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दें। व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश फ़ायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों की दखलंदाजी वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगाड़ सकती है।

कन्या:- धीरज रखें परिश्रम से सफलता मिलेगी। संदिग्ध आर्थिक लेनदेन में फंसने से बचें। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो पश्चाताप हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय आज अच्छा रहेगा। अनुशासन सफलता की सीढ़ी है इसकी शुरुआत घर से ही कर सकते हैं।

तुला:- मानसिक तनाव से दूर रहकर अपने दिन को ख़ुशनुमा बनाएं। अपने निवेश और भविष्य की योजना को गुप्त रखें। अपराह्न में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को ख़ुश कर देगी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक:- अपनी जिम्मेदारी के प्रति फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच की आवश्यकता है। अपने घर के किसी बड़े के स्वास्थ्य के लिए खर्च करना पड़ सकता है, जिससे रिश्ते में मजबूती तो आएगी लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपने साथी को ब्लैकमेल करने से बचें। आज काम को शीघ्रातिशीघ्र निपटाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन के साइडइफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। स्कूल में अपने बड़ों से उलझ सकते हैं, लेकिन यह आपके लिए ठीक नहीं है। क्रोध को नियंत्रित रखें।

धनु:- आज बड़ों का आशिर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से विशेष धन की प्राप्ति होगी। कोई मित्र फोन करके पुरानी याद को ताजा बना देगा। अत्यंत व्यस्तता के बाद भी यदि खुद के लिए समय निकाल पा रहे हैं तो सदुपयोग भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपका भविष्य सुधर सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से आपको नीचा दिखाया जा रहा है, ऐसा अनुभव करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो सामने वाले की लापरवाही आपके ऊपर भारी पड़ सकती है।

मकर:- दीर्घावधि मुनाफ़े की दृष्टि से स्टांक और म्यूचुअलफंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।लोगों से दूर रहकर किसी अनुभवी व्यक्ति से अपनी परेशानी शेयर करें।संभव है कि जीवनसाथी आज आपको पर्याप्त समय न दे पाएं।बच्चों के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा।

कुम्भ:- शारीरिक चुस्ती के लिए व्यायाम करें और आहार शुद्धि पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। कड़ी मेहनत से धन प्राप्ति के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समझदारी से रहने से सुख समृद्धि का द्वार खुलता है। यात्रा में आराम कम लेकिन जान पहचान की दृष्टि से लाभप्रद होगी। व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है क्योंकि आज आपका व्यक्तित्व लोगों को निराश कर सकता है।

मीन:- अपने जीवनशैली में परिवर्तन लाने से थकान और तनाव से स्थायी आराम मिल सकता है। आज अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। दूसरों को खुश करने की जो आपकी शैली है, वह हर मुश्किल को आसान बना देगी। जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है, वह आपके लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।