02 March Rashifal: अचानक धन प्राप्ति होने से आर्थिक तंगी दूर होगी

आज वित्तीय लाभ के योग हैं, संतोषजनक परिणाम पाने के लिए कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करें

Updated: Mar 01, 2021, 01:36 PM IST

Photo Courtesy: Pinterest
Photo Courtesy: Pinterest

मेष:-आज यदि आप किसी खेल में भाग लेंगे तो आपकी शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। अपने भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आज कार्यालय में आपको सुन्दर वस्तु मिल सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

वृष:- आज आपको आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपने मन और शरीर को स्वस्थ रखना नितांत आवश्यक है। क्योंकि मनुष्य अच्छा या बुरा सबकुछ इसी के माध्यम से प्राप्त करता है। जीवन की समस्याओं को सुलझाने में यह सहायक सिद्ध होते हैं। और इससे जीवन आलोकित रहता है। विदेश में पड़ी जमीन की आज अच्छी कीमत मिल सकती है, जिससे आपका लाभ हो जायेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। रिश्तेदार तरक्की और समृद्धि के लिए नई योजनाएं लाएंगे। अपने जीवन साथी की वज़ह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन:- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लम्बे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल जायेगा। कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। सही दिशा में उठाया गया क़दम लाभप्रद रहेगा। थोड़ी झुंझलाहट रह सकती है, बावजूद इसके दिन फायदेमंद रहेगा।

कर्क:- अपनी महत्वाकांक्षा को नियंत्रित रखने से जीवन का आनंद ले पायेंगे। आध्यात्मिक मानसिक और शारीरिक स्वस्थता के लिए योग का आश्रय लेना अच्छा होगा। पहले से अटका हुआ मुआवज़ा और कर्ज़ आदि मिलने की संभावना है। क़ानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। मित्र का रुख़ अच्छा न होने से आप असहज महसूस करेंगे।

और पढ़ें: संसार शत्रु को जीतने के लिए आवश्यक है धर्म रथ

सिंह:- आज स्वास्थ्य के सुधार की दिशा में कार्य करने का दिन है। आज कहीं से धन प्राप्ति होने से आर्थिक तंगी दूर होगी। आज संयमित रहें। सिंह राशि वाले आज रचनात्मक कार्य की योजना तो बनाएंगे लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं हो पायेगा। मित्र के साथ मित्रता निभाने का सही समय है।

कन्या:-आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक और सुगंधिपूर्ण रहेगा। अतिरिक्त धन को रिअल स्टेट में निवेश किया जा सकता है। व्यक्तिगत विषय की गोपनीयता को बनाए रखें। अपनी असीम क्षमता के कारण मौके का फ़ायदा उठाएंगे। आज मित्र की बेरुख़ी से पूरे दिन आपका मन उदास रहेगा।

तुला:- विपरीत परिस्थितियों का सामना करते समय साहस दिखाने की आवश्यकता है। इससे बाधाओं को पार करना आसान होगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। आज का दिन प्रसन्नता के साथ साथ कोई महत्वपूर्ण संदेश भी देगा। अफ़वाहों से दूर रहें। जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक:- नशे की प्रवृत्ति वालों को अपने आप पर नियंत्रण रखना होगा। किसी समारोह में सम्मिलित होना अच्छा रहेगा। अपनी गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय है। आज पारिवारिक सामंजस्य बनेगा। बाहर का तनाव और गुस्सा घर पर निकालना उचित नही है।

और पढ़ें: भगवान श्रीराम को क्यों कहा गया कृपानिधान

धनु:- दूसरों की समस्याओं के समाधान से आपको हार्दिक प्रसन्नता होगी। बिना समझे दिया हुआ धन परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में अपनी उपयोगिता बनाए रखें। किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज किसी पुराने मित्र से मिलन हो सकता है।

मकर:- पूर्व में लिए गए निर्णय आज अशांति के कारण बन सकते हैं। इसलिए आगे का निर्णय लेने में अपने आप को असमर्थ महसूस करेंगे। आपके पास आज पर्याप्त पैसा होगा और मन भी शांत रहेगा। घर पर किसी आयोजन के योग हैं। यदि यात्रा में हैं तो अपने सामान के अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता है।

कुंभ:- अधिकारियों का दबाव और पारिवारिक अनबन के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। दिन में वित्तीय सुधार हो सकता है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए कार्य को योजनाबद्ध तरीक़े से करना होगा।

मीन:- स्वास्थ अच्छा रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अतीत में निवेश किया गया धन प्राप्त होगा। परिवार में क्लेश हो सकता है। आपके द्वारा दिया गया परामर्श लोग बेहिचक मानेंगे। मित्र के साथ आज दिन कुछ खास होगा।