7 March Rashifal: मानसिक शांति पाने के लिए सुदर्शन मंत्र का जप करें, लाभ होगा

पार्टनरशिप व्यापारी सोच समझ कार्य करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है

Updated: Mar 07, 2021, 03:46 AM IST

Photo courtesy: wallpapercave
Photo courtesy: wallpapercave

मेष:- आज आपके पास अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित खर्च के योग हैं। इस राशि से जुड़े कुछ लोगों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें अधिक भाग दौड़ तो होगी, साथ ही यात्रा काफी फायदेमंद भी होगी। अपने साथ साथ अपनों का भी ख्याल रखें।

वृष:- आज धन का संचय करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी तीर्थ स्थान या सद्गुरु के पास जाने से चंचल मन को शांति मिलेगी। मित्रों को समय देने से आप आनंद का अनुभव करेंगे। सभी के विषय में अच्छी सोच रखें इससे सभी कार्य अच्छी तरह हो जाएंगे।

मिथुन:- आपकी प्रगति में जो भी परिस्थितियां बाधक बन रही हैं, उससे बाहर निकलने का समय है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी के परामर्श से निवेश करें। आज किसी प्रतियोगिता में जीत के आसार हैं। अगर आज के कार्य को कल पर टालेंगे तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

कर्क:- आज आपकी परीक्षा का दिन है। कोई अपना ही आपकी परीक्षा ले सकता है। और हर फैसला समझबूझ कर ही लें। आज भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाने में सफल होंगे। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें।

सिंह:- किसी अनुभवी व्यक्ति के परामर्श से ही कोई नया कार्य करें अन्यथा हानि हो सकती है। संतान का स्वास्थ परेशानी का कारण बन सकता है। आज अतिथि आगमन की संभावना है। जीवन को निकट से समझने का मौका मिलेगा।

कन्या:- फिजूलखर्ची से बचें, आज धन संचय के लिए कृतसंकल्प हो जांए क्योंकि प्रतिकूल परिस्थितियों में वही साथ देगा। आज आपकी सोच के अनुसार परिवार की स्थिति नहीं रहेगी। किसी बात पर कलह हो सकता है। ऐसे में अपने आप को नियंत्रित रखना होगा। शिक्षा और यात्रा से संबंधित कार्य लाभप्रद होगा। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान और तन की स्फूर्ति के लिए योग श्रेयस्कर है।

और पढ़ें: संतोष रूपी कृपाण से करें संसार शत्रु पर प्रहार

तुला:- आज आपका तनाव आपकी बीमारी का कारण बन सकता है। शांति पाने के लिए सुदर्शन मंत्र का जप करें। आज ऋण देने का दिन नहीं है। परिवार में किसी से विवाद होने के योग हैं। आज खाली समय भी काम में ही व्यतीत होगा। मित्रों की ओर से आपकी उपेक्षा हो सकती है।

वृश्चिक:- दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। लेकिन शाम को धन का व्यय हो सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। खुद के निर्णय से दिक्कत हो सकती है इसलिए परिवार के परामर्श से ही कोई ठोस निर्णय लें। किसी कार्य की शुरुआत में आलस्य का अनुभव करेंगे, लेकिन उसे समय पर पूरा करने से मन खुश हो जाएगा।

धनु:- आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, और आप अभाव के कारण धन के महत्व को समझ सकेंगे। मित्रता ऐसे लोगों के साथ करें जो परिस्थितियों को समझ सके। अपने व्यक्तित्व को संवारने का प्रयास संतोषजनक परिणाम देगा। आवेश में कोई निर्णय ना लें यह हानिकारक हो सकता है।

मकर:- आज आपके सहयोगी आपके लिए ऐसा सहयोग करेंगे जिसमें लाभ की विशेष संभावना हो। अपने रिश्तेदारों के प्रति खराब व्यवहार रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकता है। सामान के प्रति सचेत रहें अन्यथा चोरी हो सकती है। आज पिताजी की प्रसन्नता आपको मिलेगी। पूर्ण आराम की आवश्यकता है।

कुंभ:- आज आपके व्यक्तित्व की सुगंध चतुर्दिक व्याप्त होगी। पार्टनरशिप के व्यापार वालों को सोच समझ कार्य करना होगा अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। विवाद से बचें। समय की कीमत को समझें। आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करने की योजना बनाएंगे।

मीन:- आपकी निर्भयता आपकी क्षमता को बढ़ाएगी। आज का दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। आप अपने शांत स्वभाव के कारण घर के माहौल को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे।