08 March Rashifal: अपनी नेतृत्व क्षमता का सही दिशा में प्रयोग करना श्रेयस्कर होगा

सुदर्शन मंत्र सहस्रार हुं फट् की 11 माला प्रतिदिन रात्रि 9 से 11 बजे के मध्य करें, लाल चंदन की माला से जाप समस्त समस्याओं से मुक्ति प्रदान करेगा

Updated: Mar 08, 2021, 03:19 AM IST

Photo courtesy: Pinterest
Photo courtesy: Pinterest

मेष:- मेष राशि वालों को आज धन लाभ होने की संभावना है। संतान की ओर से मुश्किलें आ सकती हैं। आपके प्रिय के कठोर शब्द से आपको अशांति हो सकती है। दिन में व्यस्तता रहेगी, किन्तु शाम सुखद होगी। पारिवारिक नोक झोंक का सामना करना पड़ सकता है। श्री हनुमान जी महराज को लाल पुष्प अर्पित करने से लाभ होगा।

वृष:- आज अर्थ संचय की कामना पूर्ण होगी। पूर्व में लिए गए प्रतिकूल निर्णय आज अशांति का कारण बन सकते हैं। सायंकाल मित्रों का साथ आनंद दायक होगा। यदि एक एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाएं तो सफलता सुनिश्चित है। पुरुषार्थी व्यक्ति की सहायता ईश्वर भी करते हैं।

मिथुन:- पूर्व में निवेश किया गया धन आज लाभ दे सकता है। मित्रों के साथ आज का दिन आनंद दायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ साजिश कर सकता है। अत: सतर्क रहें।

कर्क:- आज आपकी प्रसन्नता ही आपके लाभ का कारण बनेगी। सायंकाल किसी अतिथि के आने की संभावना है। अपने और प्रिय के मध्य किसी तीसरे को रखने से हानि हो सकती है। अपनी नेतृत्व क्षमता का सही दिशा में प्रयोग करें। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खुशी मिलेगी।

और पढ़ें: संसार वृक्ष को काटने के लिए दान ही कुल्हाड़ा

सिंह:- अचानक आए हुए खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज अपने सहयोगियों पर नज़र बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि वो आपको हानि पहुंचा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। आज मन भावनाओं से भरा रहेगा।

कन्या:- आज माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण आप अनेक समस्याओं से मुक्ति पाने में सफल होते हैं। आज लम्बे निवेश से बचें और मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप किसी समस्या का समाधान पा सकते हैं। किसी दूसरे के कारण परिवार में अनबन संभव है।

तुला:- आज होशियारी से निवेश करें। परिवार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। थोड़े टकराव तो होंगे लेकिन ठीक रहेगा। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का आश्रय लें। आपकी यह कार्य शैली आपके अपनों को प्रभावित करेगी। आपकी नित्य नवीन सोच की प्रवृत्ति आज भी कुछ ऐसा ही कराएगी। आपका दानशील स्वभाव आपके लिए वरदान सिद्ध होगा, क्योंकि इसके कारण आप लोभ और आसक्ति से बचेंगे। अपने जीवनसाथी में आज दैवीय गुण देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक:- आर्थिक जीवन की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज बचत करने में कठिनाई होगी। कुछ समय अपनी प्रसन्नता के लिए निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार और चुस्ती बरकरार रहे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी परीक्षा का दिन है। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए एकाग्रता आवश्यक है। आज खाली समय में किसी खेल में भाग ले सकते हैं। मतभेदों में सामंजस्य बिठाने में मुश्किल आ सकती है। अपने आपको आशावादी बनाने से आत्मविश्वास की वृद्धि के साथ ही भय,ईर्ष्या और नफ़रत आदि में कमी आएगी।

और पढ़ें: ईश्वर भजन से ही शान्त और निर्विकार हो सकता है मन

धनु:- किसी धार्मिक अनुष्ठान से नकारात्मक विचार समाप्त होंगे। इससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। मनोरंजन पर अधिक खर्च करने से बचें। दूसरों के बीच में दखलंदाजी हानिकारक हो सकती है। आज आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपका भरपूर सहयोग करेंगे, जिसके कारण कार्य सम्पादन शीघ्रता से हो जायेगा। आज अधिकांश समय खरीददारी में व्यतीत हो सकता है।

मकर:- आज धन का आगमन के योग हैं, जिससे कई परेशानियां दूर होंगी। आज आपके लिए पर्याप्त आराम की आवश्यकता है, क्योंकि शारीरिक श्रम से शरीर के किसी अंग में दर्द होने की संभावना है। अधिक खर्च और अनावश्यक घूमने से बचें। आज किसी मनोरंजन के कार्य में आपकी भागीदारी हो सकती है।

कुम्भ:- पुराने निवेश में आर्थिक हानि होने की संभावना है। मित्र की मित्रता आज गंभीर प्रभाव डालेगी। अपनी बात सिद्ध करने के लिए मित्र से झड़प भी हो सकती है, लेकिन वो अपनी समझदारी से शांत कर देगा। अपने कार्य क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है। देर शाम तक अच्छी खबर मिलेगी।

मीन:- विपरीत परिस्थितियों में आपका संचित धन ही आपका सहयोगी होगा इसलिए धन संचय पर विशेष ध्यान दें। ऐसे मित्रों के साथ घूमने जांय जो स्वभाव से मददगार हों। आज आपके प्रेम की सुगन्धि से वातावरण महक जायेगा। आज विदेश में व्यापारिक सम्बंध बनाने के लिए अच्छा दिन है। यात्रा और शिक्षा से संबंधित कार्य आप में जागरुकता लायेंगे।