23 February Rashifal: कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करना लाभदायक होगा

घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव खत्म होंगे, सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा

Updated: Feb 22, 2021, 06:01 PM IST

Photo courtesy: Storyblocks
Photo courtesy: Storyblocks

 मेष राशि:- जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती हैस सतर्क रहे। समाज में आपका नाम होगा।

वृष राशि:- जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

मिथुन राशि:- अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि:- आप किसी के बहकावे में बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पुर्ण करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

सिंह राशि:- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।

कन्या राशि:- आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला राशि:- अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

वृश्चिक राशि:- समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

धनु राशि:- व्यस्तता के कारण सेहत की अनदेखी ना करें, अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें, वाणी में मधुरता रखना लाभदायक होगा, यात्रा के योग हैं।

मकर राशि:- सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि:- जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा।धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

मीन राशि:- समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।