IPL 2020: रोहित शर्मा की करिश्माई कप्तानी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता खिताब

मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली

Updated: Nov 11, 2020, 03:13 PM IST

Photo Courtesy: Aaj Tak
Photo Courtesy: Aaj Tak

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवी बार अपने नाम कर लिया है।आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरी मुंबई की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

इसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस आईपीएल की ट्रॉफी पांचवीं बार जीतने वाली पहली टीम है। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का नंबर आता है। चेन्नई ने 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है।

13वें सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के रूप में टीम को बड़ा नुकसान हुआ। जिसके बाद रिषभ पंत और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने अपने अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शुरुआत से मैच पर अपनी पकड़ बना ली। जिसका नतीजा यह रहा कि मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने कई उपलब्धियां अपने नाम की

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना आईपीएल का 200वां मैच खेला। ऐसा करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 204 मैच खेले हैं। रोहित ने मुंबई के लिए 4 हजार रन पूरे किए और बतौर कप्तान 3 हजार रन पूरे किए। इसी के साथ रोहित 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी मुंबई के नाम करने वाले सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।