मुसलमानों ने गायों के लिए यह क्या कर दिया
ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'
अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।
प्रशासन की बैठक का हुआ असर
राजधानी भोपाल के बैरसिया के बसई गांव की गौ सेवा भारती गौशाला में गायों और गोवंश की हुई दर्दनाक मौत से सभी की रूह कांप गई है। कंकाल और शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ गई। गौशालाओं में कोई गाय भूख से न मरे, इसलिए एक गांव के 13 मुस्लिम आगे आए हैं।
उत्तरप्रदेश में शिवराज सिंह का दौरा
जातिगत समीकरणों में उलझी उत्तर प्रदेश की सियासत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं। चौहान ओबीसी का चेहरा हैं, जो उत्तर प्रदेश में लगातार बदल रहे जातिगत समीकरणों के बीच भाजपा को बड़ी राहत दे सकते हैं।
तो मुख्यमंत्री बने रहते कमलनाथ
देवास में कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने की। उन्होंने कहा कि अगर सौदेबाजी करता तो वे मुख्यमंत्री बने रह सकते थे। उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधा।