छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 56 लाख का गांजा, अंतरराज्यीय गिरोह के 7 तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के रास्ते मध्यप्रदेश लाई जा रही गांजे की खेप जब्त पुलिस ने 8 क्विंटल गांजा किया जब्त, 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से जुड़े हैं तार,

Updated: Jun 25, 2021, 09:07 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

रायपुर। राजधानी पुलिस ने अतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। रायपुर में तस्करों के पास से 8 क्विंटल गांजा पकड़ा गया है। दो बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने महाराष्ट्र से आ रहे ट्रक से 7 क्विंटल गांजा और मंदिर हसौद इलाके से 1 क्विंटल गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने यह गांजा लग्जरी गाड़ी और ट्रक में छिपाकर रखा था। आरोपियों के पास मिले गांजे की कीमत 56 लाख रुपए आंकी जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक में 7 क्विंटल गांजा मिला है, पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर भाग गया था। दो गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ के ही निवासी हैं, इनकी पहचान संतोष और भरत के रुप में हुई है। ये दोनों दुर्ग और कांकेर के रहने वाले है। वहीं अन्य 5 तस्कर त्रिलोचन बाघ, लक्ष्यपति साहू, लक्ष्मीकांत मोहरे, सदानंद भोई और लुरपराज प्रधान ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने लग्जरी गाड़ी में बड़े शातिर तरीके से पैकेट्स में छिपाकर रखा था। वहीं लावारिस ट्रक में सब्जियों और नमक की बोरियों के बीच में गांजा छिपा कर रखा गया था। पुलिस इन तस्करों से पूछताछ में जुटी हैं, आरोपियों से बड़े खुलासे की उम्मीद है, वहीं ट्रक मालिक को भी खोजने में पुलिस जुटी है, गिरफ्तार किए गए तस्करों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।   

और पढ़ें: बिलासपुर में 80 लाख रुपए के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, इमरजेंसी कोरोना सर्विस की आड़ में करता था तस्करी

इससे पहले भी पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की थी, आरोपी तस्कर कोविड एमरजेंसी सेवा में लगी गाड़ियों में गांजे की तस्करी करता था। उसके पास से 80 लाख का गांजा बरामद किया गया था।