Chhattisgarh : जवानों ने डिफ्यूज किया 3 किलो का IED

Dantewada : बड़ा हादसा टला, कई जवानों की जान बची 

Publish: Jul 05, 2020, 07:56 PM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की करतूत का खुलासा हुआ है। यहां के कटेकल्याण थाना इलाके में नक्सलियों ने 3 किलो का IED बम लगा रखा था। दरअसल यहां पर्चेली मारजूम सड़क के बीच पुल निर्माण हो रहा है। इस संवेदनशील इलाके में नक्सलियों द्वारा बम रखने की खबर ग्रामीण के माध्यम से पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस जवानों ने बड़ी सतर्कता से IED बम को डिफ्यूज कर दिया है।

जवानों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था बम

दरअसल जिस जगह नक्सलियों ने बम प्लांट किया था उस पुल निर्माण की सुरक्षा में रोजाना डीआरजी के जवान निकलते थे। इन्ही को निशाना बनाने के लिये नक्सलियों ने वहां बम प्लांट किया था। लेकिन समय से बम का पता चलने के कारण जवानों ने बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।और कई जवानों की जान बच गई।