छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरोना पॉज़िटिव

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कोरोना का कहर, दो विधायकों के बाद दो मंत्री कोविड 19 की चपेट में, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कोरोनी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Updated: Mar 08, 2021, 09:56 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो कैबिनट मंत्री कोरोना की गिरफ्तर में आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही मंत्रियों को इलाज के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दो विधायक अरुण वोरा और जोगी कांग्रेस विधायक देवव्रत सिंह की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। 

 

इस बजट सत्र में कोरोना संक्रमित होने वाले विधायकों की संख्या चार हो गई है। टीएस सिंहदेव रविवार को अंबिकापुर से लौटे हैं, इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है, उनमें हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरते की अपील की है। टीएस सिंहदेव ने पिछले सप्ताह असम का दौरा भी किया था, वे त्रिपुरा और अगरतला में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुए थे।

प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की तबीयत कई दिन से खराब थी जिसके बाद उनकी जांच की गई। इस जांच में पता चला कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। राहत की बात है कि उनके लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं हैं। कम लक्षण के आधार पर  राजस्व मंत्री भी होम आइसोलेशन में हैं। डाक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा है। उन्होंने भी अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

दोनों मंत्रियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल अनुसुइया उइके, सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अमित जोगी, समेत मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी टीएस सिंह देव के जल्द स्वथ्य होने की दुआ की है।

और पढ़ें: कांग्रेस विधायक अरुण वोरा कोरोना संक्रमित, विधानसभा की कार्रवाई में होते रहे हैं शामिल

हाल ही में विधायक अरुण वोरा और जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं दो अन्य मंत्री  टेक्निलक एजुकेशन मंत्री उमेश कुमार पटेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कोरोना का इलाज करवा रही हैं।छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो गई है। यहां 314320 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 307642 है। अब तक कोरोना से 3858 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2820 है।