रणवीर सिंह को मिला बर्थ डे गिफ्ट, करण जौहर ने किया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ऐलान
बालीवुड स्टार्स ने किया रणवीर सिंह को बर्थ डे पर विश, खास मौके पर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अनाउंस की, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

अपने अनोखे फैशन और स्टाइल के लिए फेमस एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। देश और दुनिया भर से फैंस उन्हें इस खास मौके पर विश कर रहे हैं। बालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, सारा अली, आलिया भट्ट, आनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, अनन्या पांडेय, सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण ने भी बर्थडे पर मुबारकबाद दी है। रणवीर की पहली हिरोइन रही अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि "जन्मदिन मुबारक हो रणवीर। आप खुशियां और अच्छी वाइब्स फैलाते रहें।
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, "अब तक का सबसे कूल, सनकी, सबसे प्यारा, सबसे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली लड़का !! बिल्कुल आपकी प्रशंसा करती हूं और जो आपको पसंद है उसके लिए आपकी कड़ी मेहनत और जुनून से हमेशा प्रेरित हूं।
The coolest, craziest, sweetest, most incredibly talented guy ever!! Absolutely adore you & am forever inspired by your hard work & passion for what you love!! Happy bday @RanveerOfficial #HappyBirthdayRanveerSingh pic.twitter.com/60TZA5e2uc
— Sophie C (@Sophie_Choudry) July 6, 2021
वहीं इन सब से आगे रहते हुए रणवीर के बर्थ डे पर फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का छोटा सा पोस्टर शेयर करके उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे।
दीपिका पादुकोण ने अपने पति के बर्थ डे पर खास तैयारी की है। उन्होंने एक खास पार्टी रखी है जिसमें उनके कुछ खास दोस्तों को बुलाया गया है। रणवीर और दीपिका ने पांच साल के अफेयर के बाद साल 2018 में शादी की थी। कपल ने इटली में एक प्रायवेट सेरेमनी में शादी की थी। जिसमें खास दोस्त औऱ फैमिली मेंबर्स ही शामिल थे। इनकी जोड़ी फैंस खूब पसंद करते हैं, बात चाहे ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री की हो या ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री की।
पहली बार रणवीर और दीपिका गोलियों की रासलीला राम-लीला में नजर आए थे, फाइनडिंग फैनी, बाजीराव मस्तानी और फिर 83 में साथ काम किया है। रणवीर ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि फिल्म का ऑफर मिलने पर रणवीर इतने इमोशनल हुए थे की उनके आंसू निकल आए थे।
वहीं करण की फिल्म में रणवीर के साथ काम करने वाली आलिया ने स्टूडेंट ऑफ इयर से बालीवुड में डेब्यू किया था। कहा जाता है कि कुछ साल पहले रणवीर और करण के रिश्ते भी ठीक नहीं थे, लेकिन अब सुधरने लगे हैं। रणवीर और आलिया की जोड़ी गली बाय में साथ नजर आई थी। इसी के साथ वे दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे। वहीं रणवीर 83, सूर्यवंशी, यश राज की फिल्म जयेशभाई जोरदार, रोहित शेट्टी की सर्कस में नजर आने वाले हैं।