सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी, नम आंखों से फैंस ने किया याद

मौत के साल भर बाद भी बढ़ रहे सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, 9 से बढ़कर 13 मिलियन हुए फॉलोअर्स, बालीवुड स्टार्स और फैन्स पहली बरसी पर हुए इमोशनल

Updated: Jun 14, 2021, 10:07 AM IST

Photo Courtesy: Times Now
Photo Courtesy: Times Now

बालीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनके लाखों फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं बालीवुड स्टार्स भी अपने-अपने तरीके से काई पो छे एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मशहूर फिल्म डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान, एक्टर भूमि पेडनेकर, अंकिता लोखंडे, रणदीप हुड्डा ने याद किया है। अपने इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर भूमि पेडनेकर लिखती है कि ‘आपकी बहुत याद आती है, आपके प्रश्न और वह सब कुछ जिसके बारे में हमने बात की। सितारों से लेकर अनजानी चीजों तक, आपने मुझे दुनिया ऐसी दिखाई जैसे मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मुझे आशा है कि आपको अपनी शांति मिल गई है, मेरी प्यारे एसएसआर...ओम शांति’ भूमि ने सुशांत की फोटोज शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi (@bhumipednekar)

 

वहीं राधे फेम रणदीप हुड्डा ने भी सुशांत के साथ अपना एक फोटो शेयर किया है, रणदीप ने लिखा है कि ‘आशा है कि आप जहां भी हैं खुश और शांति से हैं भाई।‘

 

 

 

वहीं सुशांत की कोएक्टर और एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए हवन किया है। जिसकी फोटोज उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

अंकिता घर पर हवन करते नजर आ रही हैं। इस दौरान कैंडल और दीपक भी जलाया हुआ है। इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। अंकिता और सुशांत कई साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों ने टीवी शो पवित्र रिश्ता में कपल के तौर पर नजर आए थे। फिर 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिल्ममेकर फराह खान ने चर्च में सुशांत के लिए प्रेयर की। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुशांत और फराह काफी अच्छे दोस्त थे। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की कोरियोग्राफी फराह ने की थी, उसके लिए उन्होंने चार्ज भी नहीं किया था। एक इंटरव्यू में फराह ने कहा था कि सुशांत इतने अच्छे डांसर थे कि फिल्म की टाइटल सॉन्ग वन टेक ओके हुआ था।

 

सिंगर शौर्य मेहता ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘एक साल हो गया, सुशांत सिंह राजपूत, आप सितारों की दुनिया में खैरियत में हों’। शौर्या ने सुशांत की याद मे गाना गया है। तुम्हारे बिन दीवानों का क्या हाल है...

 

 

साल भर पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। एक्टर बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। एक्टर की मौत मामले की जांच CBI और NCB  कर रही है। इस मामले में ड्रग एंगल आने के बाद कई एक्टर्स से पूछताछ की जा चुकी है, वहीं दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में पुलिस ने ड्रग केस में सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। वहीं रिया चक्रवर्ती और उनका भाई भी जेल  की हवा खा चुके हैं। सुशांत की को एक्टर रही सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की जा चुकी है। इस ड्रग केस में दीपिका पादुकोण, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया समेत कई कलाकारों से पूछताछ हो  चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले साल इंस्टाग्राम पर सुशांत के 9 मिलियन फॉलोअर्स थे, उनकी मौत के साल भर बाद उनके 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। सुशांत ने अपनी मौत के 11 दिन पहले अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था। दरअसल सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को 'मेमोरलाइज्ड' कैटेगरी में डाल दिया गया है। किसी के निधन के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को मेमोरलाइज्ड कैटेगरी में सहेज कर रखा जाता है। जिस पर रिमेंबरिंग लिखा हुआ है।