डाइट में जरूर शामिल करें लहसुन, एक साथ 11 रोग करता है खत्म

लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। लहसुन मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Updated: Oct 17, 2023, 02:37 PM IST

लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में किया जाता है। यह भोजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाता है। इसके अलावा लहसुन का उपयोग कई गंभीर बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। लहसुन मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन खाने के कई लाभ हैं, लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण इन बीमारियों को कंट्रोल करने में कारगर है। इसके साथ साथ इसे प्राचीन संस्कृतियों में चिकित्सा उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसके औषधीय गुणों के लिए लहसुन के उनके उपयोग के पर्याप्त दस्तावेज हैं। लहसुन के सेवन से शरीर को कई शानदार स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जाने कि लहसुन खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

और पढ़े: डाइट में जरूर शामिल करें लहसुन, एक साथ 11 रोग करता है खत्म

जुकाम

लहसुन खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे खांसी-जुकाम की बीमारी नहीं होती है। एक स्टडी के अनुसार, लहसुन खाने से बीमार पड़ने का खतरा 61 प्रतिशत तक कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर

नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है। लहसुन खाकर हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। 

अल्जाइमर और डिमेंशिया

फ्री-रेडिकल्स के चलते ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस दिमाग की उम्र बढ़ा देता है, जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारी होती है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। 

कमजोरी-थकान

एथलीट और स्पोर्ट्स प्लेयर के लिए लहसुन फायदेमंद होता है। इसको खाने से थकान व कमजोरी दूर होती है। 

मजबूत हड्डियां

लहसुन हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिसके कारण बुढ़ापे में हड्डियां कमजोर नहीं होती। इसे खाने से महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ते हैं।

और पढ़े: ईयरफोन का घंटों तक इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, शरीर पर पड़ते हैं ये गंभीर प्रभाव

डिटॉक्स

लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड लेड जैसे मेटल से होने वाले डैमेज को खत्म कर देता है, इससे शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है। 

जोड़ों या मसल्स का दर्द

अगर आपके जोड़ों या मसल्स में अक्सर दर्द रहता है तो लहसुन का सेवन जरूर करें। यह समस्या अक्सर शरीर में बढ़ रही इंफ्लामेशन के कारण होती है। लहसुन में सूजन कम करने के गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में लहसुन के सेवन से शरीर गर्म भी बना रहता है।