ग्लोबल हैंडवाशिंग डे: समय-समय पर अच्छी तरह से हाथ धोना आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है, जानें तरीका

कोरोना वायरस के अलावा भी कई ऐसी बीमारियां हैं, जो हमें हाथों के जरिए ही शिकार बना लेती हैं। ऐसे में हाथ धोना कितना जरूरी हो जाता है, ये समझना हमारे लिए जरूरी है।

Updated: Oct 14, 2023, 02:59 PM IST

हमारे जीवन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें करना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। नहीं तो हम कई बीमारियों की चपेट में तक आ सकते हैं। जैसे- हमारा हाथ धोना। कोरोना काल ने तो हमें प्रभावी हाथ धोने के महत्व का एहसास कराया था। ताकि हम वायरस के कहर से बचे रहें। हाथ धोना क्यों जरूरी है, और इसके फायदे और महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 15 अक्टूबर को विश्वभर में 'ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे' यानि विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया जाता है। इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि हाथ के जरिए ही हम कई बीमारियों का शिकार होते हैं। कोरोना वायरस के अलावा भी कई ऐसी बीमारियां हैं, जो हमें हाथों के जरिए ही शिकार बना लेती है। ऐसे में हाथ धोना कितना जरूरी हो जाता है, ये समझना हमारे लिए जरूरी है। 

कब-कब हाथ धोना चाहिए?

खाने से पहले

प्रत्येक भोजन से पहले, अपने हाथों से मुंह में बैक्टीरिया के स्थानांतरण को रोकने के लिए अपने हाथों को अच्छे हैंड वॉश या साबुन की मदद से साफ करने चाहिए। 

शौचालय का उपयोग करने के बाद

यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि शौच करने के बाद हाथों को जरूर धोएं। क्योंकि शौच में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया होते है। जो हमारे स्वस्थ के लिए ठीक नहीं है और हमें नुकसान भी पहुंचाते हैं। 

छींकने या खांसने के बाद

छींकने या खांसने के बाद रोगाणु बूंदों से वायरस फैल सकता है। इसलिए खांसने या छींकने के बाद दूसरों और खुद की सुरक्षा के लिए जरूर अपने हाथ साफ करें। 

पब्लिक प्लेस को छुने के बाद 

आप किसी पब्लिक प्लेस पर घूमने गए वहां के दरवाज़े के हैंडल, हैंडल और साझा वस्तुएं कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल हो सकते है। ऐसे में इनके संपर्क में आने के बाद अपने हाथ जरूर अच्छे साफ करें। 

और पढ़े: वर्ल्ड साइट डे: स्मार्टफोन स्क्रॉल करने की लत से जा सकती है आंखों की रोशनी, इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल

हाथ धोने का ये है सही तरीका

हाथ धोना ही काफी नहीं है, बल्कि हाथो कों ठीक तरह से धोना जरूरी है। साबुन और पानी की मदद से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोना चाहिए। इसके बाद एक साफ कपड़े से हाथों को पोंछ लें। ऐसा करने से हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है।

और पढ़े: वर्ल्ड पोस्ट डे: स्मार्ट फोन के दौर में भी डाक सेवा पर भरोसा कायम, जानें इसका इतिहास और इस साल की थीम

बता दें हाथ धोने के साथ साथ अपने आपको स्वस्थ रखना के लिए अपने नाखूनों को अवश्य काटें और साफ रखें, क्योंकि उनमें गंदगी और कीटाणु हो सकते हैं। वहीं जब साबुन और पानी उपलब्ध न हो तो सैनिटाइजर का उपयोग करें।