ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, प्रिंस चार्ल्स राजा घोषित
एलिजाबेथ का 21 अप्रैल 1926 को जन्म हुआ था। क्वीन एलिज़ाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर है। वह तीन बार भारत आ चुकी हैं। महारानी की मौत के बाद उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के सम्राट घोषित हो गए हैं।

लंदन। बकिंघम पैलेस ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा कर दी है। एलिजाबेथ की निधन के बाद अब उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा घोषित हो गए हैं। रॉयल फैमिली ने गुरुवार को एलिजाबेथ के निधन की खबर दी। रॉयल फैमिली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, 'महारानी का आज दोपहर बालमोराल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बालमोराल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे।'
The Queen died peacefully at Balmoral this afternoon.
— The Royal Family (@RoyalFamily) September 8, 2022
The King and The Queen Consort will remain at Balmoral this evening and will return to London tomorrow. pic.twitter.com/VfxpXro22W
एलिजाबेथ ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक रही मोनार्क हैं। एलिजाबेथ का निधन आज दोपहर बालमोराल में हुआ। वो 96 साल की थीं। वो सत्तर साल तक ब्रिटेन की सम्राट रहीं। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि 96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबियत खराब होने के बाद उबरी थीं। लेकिन इस कारण उनके चलने और खड़े होने में दिक्कतें आ गईं थी।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद क्या होगा, इसका एक पूरा प्लान ब्रिटेन की सरकार की तरफ से बनाया गया है। इस पूरे प्लान को ऑपरेशन लंदन ब्रिज कोडनेम दिया गया है। महारानी के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के दरवाजे से शोक के कपड़े पहने एक सेवक नजर आएगा। वह गुलाबी बजरी और काली धारी के साथ एक नोटिस गेट पर लगाएगा। जब वह ऐसा करेगा तो महल की वेबसाइट एक शोक संदेश में बदल जाएगी। सिंगल पेज की वेबसाइट पर गहरे बैकग्राउंड के साथ वही संदेश नजर आएगा।
इसके अलावा सभी न्यूजरीडर्स को ब्लैक सूट और ब्लैक टाई पहननी होगी। सभी कार्यक्रमों को रोक दिया जाएगा। बीबीसी, 1,2 और 4 को रोक दिया जाएगा। यूके की संसद के साथ ही स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दन आयरलैंड को स्थगित कर दिया जाएगा। अगर संसद नहीं हो रही होगा तो इसे बुलाया जाएगा। सभी सरकारी वेबसाइट्स भी काले बैनर्स के साथ होंगी।