Pakistan : भारतीय दूतावास के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेज कर कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को तुरंत उनकी कार समेत भारतीय दूतावास भेजा जाए।

Publish: Jun 16, 2020, 06:58 AM IST

सोमवार सुबह भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से लापता नहींं हुए बल्कि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि इनको इस्लामाबाद पुलिस ने हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया है। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेज कर कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को परेशान ना किया जाए और ना उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए।  गिरफ्तार किए गए अफसरों को तुरंत उनकी कार समेत भारतीय दूतावास भेजा जाए। 

जियो टीवी के अनुसार भारतीय राजनयिकों की बीएमडब्लू कार से दूतावास के पास सड़क पर एक पाकिस्तानी नागरिक का एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद इस्लामाबाद पुलिस ने भारतीय राजनयिकों को कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया। डिप्लोमेटिक कानूनों के अनुसार कोई भी देश किसी दूसरे देश के राजनयिक को गिरफ्तार नहीं कर सकती हैै लेे‍िेेे किनकिनक लेे‍िेेे किनकिनक अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए लेकिन पाक ने अतंरराष्ट्रीय नियम-कानूनों को ताक पर रखते हुए यह गिरफ्तारी की है।

Click  Pakistan : भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता

क्या यह पाकिस्तान सरकार की जवाबी कार्रवाई है?

गौरतलब है कि हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारियों को स्वदेश लौटने का फरमान सुनाया था। ऐसा दोनों ही अधिकारियों के जासूसी में संलिप्तता होने के कारण किया गया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ऐसा भारत सरकार द्वारा किए गए इस कार्यवाही के बाद किया है।

आईएसआई पहले भी पड़ा था पीछे !

 हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया के साथ हुई घटना है।  अभी हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तान में भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहुलिवालिया का पीछा किया था। उस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद भारत सरकार ने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से जांच करने की मांग की थी।